-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Coal Filled Truck Overturned On A Hut In Bhiwandi 3 Girls Tragically Died
भिवंडी में झोपड़ी पर पलटा कोयला भरा ट्रक, 3 बच्चियों की दर्दनाक मौत
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

File Photo
भिवंडी : भिवंडी (Bhiwandi) तालुका स्थित टेंभीवली गांव (Tembhivali Village) में एक ईंट भट्ठे के समीप कोयले की ट्रक (Coal Truck) मजदूर की झोपड़ी पर पलटने से झोपड़ी में सो रहे मजदूर की 3 बेटियां दब गई जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। उक्त घटना से पूरे परिसर में मातम छाया हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार टेंभीवली गांव में गोपीनाथ मढवी और महेन्द्र मढवी नें ईट भट्टा में उपयोग के लिए हायड्राॅलीक हायवा ट्रक से कोयला मंगाया था। कोयला खाली करते समय टाली का कंप्रेसर राड टूट गया जिसके कारण ट्रक पास स्थित मजदूर की झोपड़ी पर पलट गया। हादसे के समय झोपड़ी में सो रही आदिवासी मजदूर की 3 बेटियां लावण्या (7), अमिषा (6) और प्रीति (2) की दब कर मौत हो गयी है। ट्रक पलटने की जानकारी मिलने के बाद ईंट भट्ठी पर काम करने वाले मजदूरों ने झोपड़ी पर से कोयले को हटाकर तीनों का शव बाहर निकाला।
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
मुंबई: भिवंडी में रेल इंजीनियरिंग का कमाल, पटरियों के नीचे बना देश का पहला Waterproof Subway
जहरीले शोरमा वाली फेमस दुकान पर चला बुलडोजर, 24 घंटों में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग अस्पताल में भर्ती
Water Cut: भिवंडी में 8 अप्रैल से 24 घंटे की जल कटौती, शटडाउन की वजह से इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
सूत्रों के अनुसार, दुगाडफाटा स्थित मोहिली पाडा निवासी बालाराम वलवी अपने पत्नी और 4 लड़कियों के साथ टेंभीवली गांव स्थित गोपीनाथ मढवी और महेन्द्र मढवी के ईंट भट्ठी पर काम करता था और ईंट भट्ठी के पास ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। घटना के समय इस कुटुंब का मुखिया बालाराम शौच के लिए बाहर गया था और पत्नी झोपड़ी के बाहर लकड़ी चूल्हा पर अपने 2 वर्षीय बच्ची कीर्ति के साथ खाना बना रही थी जिससे तीनों की जान बच गई। दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भिवंडी तालुका पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएम अस्पताल भेजा जहां से अंत्येष्टि के लिए पुलिस नें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मृतक लड़कियों के पिता बालाराम की शिकायत पर ईंट भट्ठी के मालिक गोपीनाथ मढवी, महेन्द्र मढवी, व्यवस्थापक सुरेश रामदास पाटिल, ट्रक चालक तौफिक शेख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक दाभाडे ने गोपीनाथ मढवी और व्यवस्थापक सुरेश पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है जिसे न्यायालय ने 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। घटना से नाराज स्थानीय निवसियों ने ट्रक पर पत्थरों से हमला कर गुस्से का इजहार किया पुलिस के काफी समझने के उपरांत आक्रोशित लोगों को शांत कराया। आक्रोशित लोगों ने फरार लोगों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।
Coal filled truck overturned on a hut in bhiwandi 3 girls tragically died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: जगन्नाथ मंदिर में क्यों लगाया जाता है, खिचड़ी का भोग? जानिए महाप्रसाद की रसोई के चमत्कार
Jun 28, 2026 | 08:56 AMचंद्रपुर कोल इंडस्ट्री अपडेट: महामाया वॉशरी को मिलेगा क्लोजर नोटिस, मानसून सत्र में पंकजा मुंडे का सख्त रुख
Jun 28, 2026 | 08:55 AMनासिक रिंगरोड के लिए 20 गांवों का 1534 करोड़ रूपय का मुआवजा पैकेज घोषित, जिलाधिकारी की किसानों को अहम सलाह
Jun 28, 2026 | 08:52 AMआकांक्षा चमोला के बाद हर्षद चोपड़ा ने खोला जिंदगी का राज, दोस्त और गर्लफ्रेंड ने साथ मिलकर दिया धोखा
Jun 28, 2026 | 08:44 AMगढ़चिरोली कलेक्टर का हंटर: रेत खनन में मौत के बाद मंडल अधिकारी व पटवारी निलंबित; तहसीलदार पर भी गिरेगी गाज
Jun 28, 2026 | 08:33 AMमहाराष्ट्र में TET पेपर लीक विवाद पर विपक्ष का सरकार पर हमला, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग
Jun 28, 2026 | 08:25 AMSalman Khan: 52 साल बाद गैलेक्सी छोड़ सलमान खान बनाएंगे समंदर किनारे 6 मंजिला नया घर, MCZMA से मिली मंजूरी
Jun 28, 2026 | 08:22 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













