-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Clash Between Shinde And Thackeray Faction Over Dombivli Shiv Sena Branch
डोंबिवली शिवसेना शाखा को लेकर शिंदे और ठाकरे गुट के बीच झड़प
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की बगावत के चलते फिलहाल शिवसेना (Shivsena) दो गुटों बंटी हुई है। ऐसे में दोनों गुटों में शिवसेना शाखा को अपने कब्जे (Possession) में करने को होड़ मची है। इसी बीच डोंबिवली (Dombivli) में ठाकरे समूह और शिंदे समूह के शिवसैनिक एक दूसरे के आमने-सामने आ गए और दोनों गुटो के बीच मारपीट (Beaten) होने का मामला सामने आया है। एकनाथ शिंदे गुट के कार्यकर्ता डोंबिवली में शिवसेना की मुख्य शाखा में घुसे। वहां एकनाथ शिंदे और श्रीकांत शिंदे की तस्वीरें लगाई। इस सब के चलते डोंबिवली केंद्रीय शाखा में ठाकरे के शिवसैनिकों और शिंदे समर्थकों के बीच जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ता गुस्से में दिखे। जिसके कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
महिला पदाधिकारियों से भी मारपीट
आरोप है कि शिंदे गुट के 500 लोगों ने शिवसेना शाखा में घुसकर शाखा पर कब्जा करने की कोशिश की। इस मौके पर ठाकरे समर्थक शिवसैनिक और शिंदे समर्थक शिवसैनिक जैसे महिला शिवसैनिक, युवा और पुरुष शिवसैनिक आपस में भिड़ गए। कुछ देर बाद रामनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलीस ने मध्यस्थता करने का प्रयास किया लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर रही और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच आपसी झड़प हो गई। शिंदे समर्थकों ने शाखा में घुसकर ठाकरे समूह के शिवसेना पदाधिकारियों को शाखा छोड़ने के लिए कहा, उनका ठाकरे समूह के शहर प्रमुख विवेक खामकर ने विरोध किया। लेकिन दंगा करने की नीयत से शाखा में घुसे शिंदे समर्थकों ने खामकर के साथ मारपीट की और उनका कॉलर पकड़कर शाखा से बाहर निकाल दिया। ठाकरे समूह के शिवसैनिकों ने आरोप लगाया कि खामकर का बचाव करने के लिए दौड़ने वाली महिला पदाधिकारियों पर भी हाथ उठाया गया और उनसे भी मारपीट की गई।
सम्बंधित ख़बरें
शाखा पर कब्जा को लेकर हो रहा विवाद
दो दिन पहले डोंबिवली पश्चिम में दीन दयाल रोड स्थित शिवसेना शाखा में ठाकरे गुट और शिंदे गुट के समर्थकों के बीच शाखा में उद्धव ठाकरे की फोटो न लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद शाखा प्रमुख परेश म्हात्रे ने शहर प्रमुख विवेक खमकर के खिलाफ नजदीक के पुलिस स्टेशन में 15 हजार रुपए की चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। विष्णुनगर पुलिस ने नगर प्रमुख विवेक खामकर को गिरफ्तार किया था। इस घटना में विवेक खामकर को जमानत मिल गई है। इसके बाद शिंदे गुट शिवसेना के डोंबिवली स्थित मुख्य केंद्रीय शाखा पर कब्जा करने के लिए आए और एक बार फिर दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुआ। इन झड़प में ठाकरे और शिंदे गुट के समर्थक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।
Clash between shinde and thackeray faction over dombivli shiv sena branch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सूरत में जुटेंगे देश भर के टेक्सटाइल व्यापारी, भारतीय व्यापार महोत्सव की लॉन्चिंग
Jun 26, 2026 | 09:58 PMमोहर्रम पर मातम; छत्रपति संभाजीनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों अकीदतमंद जुलूस में हुए शामिल
Jun 26, 2026 | 09:57 PMमुंबई एमएमआर में बढ़ी घरों की बिक्री, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद आवास बाजार मजबूत
Jun 26, 2026 | 09:48 PMIND vs IRE: आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, भारत को 34 रनों से हराकर रचा इतिहास, कप्तानी डेब्यू में अय्यर फ्लॉप
Jun 26, 2026 | 09:41 PMUP Anganwadi Recruitment: बिजनौर और कानपुर नगर में 787 पदों पर भर्ती, 5वीं और 12वीं पास महिलाओं के लिए मौका
Jun 26, 2026 | 09:36 PMरावण और सोने की लंका…राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच अयोध्यावासियों को सता रहा ‘चोर’ के ताने का डर!
Jun 26, 2026 | 09:33 PMUCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
Jun 26, 2026 | 09:32 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM













