- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Chikni Mitti Will Be Used Again For Making Idols
‘चिकनी मिट्टी’ का फिर मूर्ति बनाने के लिए होगा उपयोग
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए सरकार ने अगले वर्ष से पीओपी (POP) बने मूर्तियों (Statues) पाबंदी लगा दिया है। ऐसे में अब आगे से सिर्फ चिकनी मिट्टियों (Clay) से ही गणपति की मूर्तियां बनाई जा सकती है। लेकिन चिकनी मिट्टी की मात्रा भी सीमित हैं। इसलिए चिकनी मिट्टी को बचाने के लिए ठाणे में निजी संस्था द्वारा ‘पुनरावर्तन’ उपक्रम चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत गणेश भक्तों के पास बची मिट्टी लेकर उसी मिट्टी को पुनः मूर्तिकारों को सौंप दिया जाएगा। इससे पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा और मूर्तिकारों को नई मिट्टी भी नहीं लानी होगी।
चिकनी मिट्टी अर्थात शाडू की मिटटी को पर्यावरण का ही एक भाग माना जाता हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इस मिट्टी का महत्वपूर्ण योगदान होता हैं। त्यौहारों के दौरान पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह भक्त चिकनी मिट्टी की मूर्तियों का इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में ठाणे जिला सहित महाराष्ट्र राज्य में बप्पा को विराजमान हुए दो दिन हो चुके है। डेढ़ दिन के बप्पा ने अपने भक्तों से विदा लेकर अगले वर्ष पुनः आने का आशिर्वाद भी दे दिया है। पर्यावरणभिमुख गणेश उत्सव मनाने वाले गणेश भक्तों ने घर पर या अपनी सोसायटी परिसर में बप्पा का विसर्जन किया। विसर्जन के बाद बची हुई मिट्टी को एकत्र करने का जिम्मा एमईई नाम की निजी संस्था ने उठाया है। संस्था द्वारा ठाणे शहर में 4 मिट्टी संकलन केंद्र शुरू किया है जहां भक्त विसर्जन के बाद बची हुई मिट्टी दे सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इन जगहों पर बनाए गए संकलन केंद्र
एमईई संस्था की संचालिका लता मेनन का कहना है कि इस मिट्टी की मात्रा सिमित है। ऐसे में अगले साल फिर इसी मिटटी का उपयोग गणपति बनाने में हो सके इसलिए उनकी संस्था की शहर के चार जगहों पर क्रमशः 1001, नक्षत्र रेसीडेंसी, उदयनगर, पाचपाखाडी, 103, टॉवर ए, व्हीराज गार्डन व्हॅली, कोलशेत रोड, 604 ए, रोझवुड, प्रेस्टीज रेसिडेन्सी, घोडबंर रोड, एव्हरेस्ट वर्ल्ड सर्कल, ढोकाळी पाडा, ढोकाली इन चारा जगहों पर मिट्टी स्वीकार केंद्र शुरू किये गए है। जोकि 5 सितंबर से 12 सितंबर तक गणेश भक्त मिट्टी का दान कर सकते है।
ठाणे के तालाब हैं सुरक्षित!
ठाणे महानगरपालिका द्वारा तालाबों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए ठाणे महानगरपालिका ने सभी विसर्जन स्थल, स्वीकृति केंद्रसहित अन्य जगहों पर निर्माल्य संकलन केंद्र शुरू किया था। डेढ़ दिन के बप्पा की विदाई के बाद ठाणे महानगरपालिका द्वारा कुल 10 टन निर्माल्य जमा किया गया है।
Chikni mitti will be used again for making idols
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वैशाख मास में कर लें ये अचूक उपाय, श्री विष्णु कृपा से बदल जाएगी किस्मत
Apr 04, 2026 | 02:08 PMकेरलम चुनाव: सियासी दांवपेच के बीच किताबों के दीवाने हैं VD Satheesan, जानें वकालत की बारीकी से सदन तक का सफर
Apr 04, 2026 | 02:07 PMईंधन संकट के बीच पुलगांव के ग्रामीणों के लिए फिर वरदान बनी बायोगैस, कम खर्च में गैस और खाद का समाधान
Apr 04, 2026 | 02:06 PM‘युवा पीढ़ी पुरानी बातों को…’, Sunil Gavaskar ने आयुष म्हात्रे की तारीफ में पढ़े कसीदे
Apr 04, 2026 | 02:04 PMThane Municipal Corporation ने जारी किए प्रॉपर्टी टैक्स बिल, जल्द भुगतान पर मिलेगी 10% छूट
Apr 04, 2026 | 02:03 PMसरकारी दफ्तरों में अभी भी चीन की ‘जासूसी’? Rahul Gandhi के खुलासे से मचा हड़कंप, मोदी सरकार से मांगा जवाब
Apr 04, 2026 | 02:02 PMपरिवहन विभाग में मचा सियासी तूफान, RTO में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप; वडेट्टीवार ने खोली वसूली सिंडिकेट की पोल
Apr 04, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














