उल्हासनगर के बीजेपी और शिंदे गुट के पदाधिकारियों ने सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे से मुलाकात कर इन बातों पर चर्चा की

Shiv Sena of Shinde Faction
Published on: 
Updated on: 

उल्हासनगर : उल्हासनगर (Ulhasnagar) के बीजेपी (BJP) और शिंदे गुट की शिवसेना (Shiv Sena of Shinde Faction) शहर के प्रमुख पदाधिकारियों (Key Office Bearers) ने नव वर्ष के दिन शहर विकास (City Development) की विविध प्रलंबित योजनाओं को कार्यान्वित करने के मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे (MP Dr. Shrikant Shinde) से ठाणे जाकर मुलाकात की और उसके लिए आवश्यक निधी उपलब्ध कराने का आग्रह किया। 

जानकारी के अनुसार बीजेपी विधायक कुमार आयलानी और शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर उर्फ महाराज के नेतृत्व में रविवार को कल्याण के सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के निवास स्थान पर बैठक हुई उसमें उल्हासनगर शहर का सुशोभीकरण, गोल मैदान गार्डन का सौंदर्यीकरण, पार्किंग की सुविधा, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जो हमारे उल्हासनगर का हो आदि विषयों पर चर्चा की। 

विधायक कुमार आयलानी के निजी सचिव के अनुसार सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने शहर के विभिन्न विकास कार्यो के मुद्दों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि अगले दो तीन दिन के भीतर वह इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा कर निधी की मांग करेंगे।  उल्हासनगर शहर के सर्वांगीण विकास के लिए 500 से 700 करोड़ रुपए की जरूरत के जिक्र इन पदाधिकारियों ने किया। 

इनकी उपस्थिति थी

बैठक में शिवसेना शिंदे गुट के जिला अध्यक्ष गोपाल लांडगे, बीजेपी जिला अध्यक्ष जमनू पुरसवानी, पूर्व स्थायी समिती सभापती राजेश वधारिया, उल्हासनगर शिवसेना शिंदे गुट प्रमुख राजेंद्र सिंग भुल्लर महाराज, पूर्व नगरसेवक अरुण आशान, कुलवंत सिंग सोहेटा (बिट्टू भाई) नाना बागुल आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।