- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Balya Mama Joins Nationalist Congress Party In Bhiwandi
भिवंडी में बाल्या मामा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, अजित पवार ने प्रदान की सदस्यता
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : ठाणे (Thane) जिले के तेज तर्रार (Flamboyant) नेता सुरेश (Suresh) उर्फ बाल्या म्हात्रे (Balya Mhatre) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) में शामिल हो गए। मुंबई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पक्ष प्रवेश के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अजित (दादा) पवार, प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील और ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रीफ सहित तमाम अन्य राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गौरतलब है, कि ठाणे जिले के तेज तर्रार, दबंग नेता माने जाने वाले सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा मुंबई स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उपमुख्यमंत्री अजित (दादा) पवार और प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील द्वारा बाल्या म्हात्रे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे से विकास का संदेश, महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस पर शिंदे का बड़ा ऐलान, तरक्की का रोडमैप
‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
ठाणे में सियासी संग्राम: प्रताप सरनाईक पर जमीन हड़पने का आरोप, समर्थकों संग पुलिस स्टेशन पहुंचे नरेंद्र मेहता
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
चुनाव में विजय पताका फहराएगी
मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश के उपरांत सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा ने कहा कि ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की बेहतरी के लिए सदैव जनहितार्थ कार्य करूंगा। आगामी चुनाव में ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बेहद मजबूत होकर उभरेगी और चुनाव में विजय पताका फहराएगी।
प्रवेश का जोरदार स्वागत किया
गौरतलब है, कि ठाणे जिले के दबंग नेता माने जाने वाले सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा काफी समय तक शिवसेना से जुड़े थे। ठाणे जिला परिषद के पूर्व बांधकाम सभापति सहित कई पदों पर कार्य करने का अनुभव हासिल है। कुछ माह पूर्व ही उन्होंने शिवसेना के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। शिवसेना से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के बेहद करीबी होने के कारण म्हात्रे का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश तय माना जा रहा था, बावजूद सारी अटकलों को विराम देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर सबको चौंका दिया है। बाल्या मामा के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करने से ठाणे जिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ताकत में इजाफा होने की संभावना है। ठाणे जिला शहर और ग्रामीण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी कांग्रेस में प्रवेश का जोरदार स्वागत किया।
Balya mama joins nationalist congress party in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: किसान को खुदखुशी के लिए उकसाने के मामले में BJP नेता शशांक भार्गव पर FIR, जानें पूरा मामला
May 04, 2026 | 08:13 PMकाजल अग्रवाल ने Thalapathy Vijay की जीत पर दी बधाई, बोलीं- यह सिर्फ जीत नहीं, जनता के भरोसे का उत्सव
May 04, 2026 | 08:12 PMAate Ka Deepak: आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, संबंधों में बढ़ेगा प्रेम, इस विधि से जलाएं दीए
May 04, 2026 | 07:55 PMकौन हैं TVK के VS बाबू? जिन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया, कभी उनकी ही पार्टी के थे खास
May 04, 2026 | 07:53 PM‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














