कोरोना से सहायक पुलिस निरीक्षक की मौत

One more death from Kovid-19 in Jammu and Kashmir, death toll 54
Published on
Updated on

नवी मुंबई. नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय से जुड़े एक सहायक पुलिस निरीक्षक की रविवार की देर रात में कोरोना से मौत हुई. जिसके बाद कोरोना पुलिस कर्मियों की मृत्यु होने की संख्या अब 5 हो गई है.   मिली जानकारी के अनुसार नवी मुंबई पुलिस आयुक्तालय के सागरी एनआरआई पुलिस स्टेशन में कार्यरत शांतिलाल कोली 55 की रविवार की देर रात में कोरोना से मृत्यु हुई. 

बताया जाता है कि जून के महीने से कोली छुट्टी पर थे. 15 सितंबर 2020 को कोली को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. जिसके बाद उन्हें नेरुल स्थित डी वाई पाटिल अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था. जहां पर उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जिसके उपचार के लिए कोली को उक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां पर उपचार के दौरान कोली ने रविवार को देर रात में अंतिम सांस ली.

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com