-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Accused Absconding After Killing Mother And Daughter In Bahraich Arrested From Mumbra
बहराइच में मां-बेटी की हत्या कर फरार आरोपी मुंब्रा से गिरफ्तार
- Written By: Virendra Mishra

प्रतीकात्मक तस्वीर
ठाणे. यूपी (UP) के बहराइच जिले (Bahraich District) में तीन बेटियों (Daughters) और उसकी मां की निर्मम हत्या (Brutally Murdered) करने वाले हत्यारे को यूपी पुलिस (Police) ने ठाणे (Thane) के मुंब्रा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा था, फिर भी मृतका के साथ अवैध संबंध बना रखा था। दूसरी ओर आरोपी महिला पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसे में महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों को उसने रास्ते से हटाने की साजिश रच यूपी ले जाकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में 11 सितंबर को एक 35 वर्षीय महिला की उसके तीन बच्चों के साथ निर्मम हत्या कर दी गई थी। एक साथ चार शव मिलने के बाद जिले में तहलका मच गया था। हालांकि पुलिस शवों का शिनाख्त नहीं कर सकी था। दूसरी तरफ इस मामले को लेकर पुलिस पर लगातार दवाब बढ़ रहा था। आखिरकार पुलिस ने जांच की रफ्तार को तेज कर दी और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। दूसरी तरफ जांच में जो सच्चाई सामने आई उससे पुलिस के होश उड़ गए। कारण बहराइच में हुए इस हत्याकांड का सीधे कनेक्शन ठाणे से है।
सम्बंधित ख़बरें
शारीरिक संबंध बनाने में खलल डालता था प्रेमिका का बेटा, प्रेमी ने 7 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
साड़ी न दिलाने पर पत्नी की खौफनाक करतूत! बदलापुर में बिस्तर पर पड़े दिव्यांग पति की कुकर से वार कर हत्या
बहराइच में मगरमच्छ ने मासूम को जिंदा निगला; 7 मिनट तक लड़ते रहे चाचा, फिर भी नहीं बचा सके भतीजे की जान
ठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
कौन है मृतका
पुलिस जांच के अनुसार मृतक महिला का नाम मैरी कत्रायन था। यह महिला मुंब्रा की एक दुकान में काम करती थी। उसके साथ ननकु उर्फ मुबारक अली भी वहां काम करता था। दरअसल ननकु की शादी हो चुकी थी। फिर भी उसका मैरी के साथ अफेयर था। करीब एक साल पहले मैरी का अपने पति से अनबन हो गई थी और वह पति से अलग होकर रहने लगी। इसके बाद मैरी और ननकु के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गया था। इसी बीच मैरी ने अपना घर बेच ननकु को पैसे दिए थे। वह बार-बार ननकु पर शादी करने का दवाब बना रही थी। हालांकि ननकू पहले से शादीशुदा था। इसलिए वह मैरी द्वारा शादी के लिए बनाए जा रहे दबाव को नजरअंदाज कर रहा था। दूसरी ओर मैरी शादी के लिए जिद पर अड़ी थी। इसके बाद दवाब में आकर ननकु ने मैरी की हमेशा के लिए देखभाल करने का फैसला किया।
बेरहमी से की चारों की हत्या
इस बीच शादी के दबाव से तंग आकर ननकु ने मैरी को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची। वह झांसे में लेकर मैरी और उसके तीन बच्चों को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में गया। वहां उसने अपने अन्य साथियों की मदद से मैरी और उसकी तीन बेटियों की हत्या कर दी। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अगले दिन वह लखनऊ से मुंबई के लिए रवाना हो गया।
पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी
उत्तर प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जैसे-जैसे जांच की गति बढ़ रही थी, वैसे-वैसे पुलिस हत्यारे के निकट पहुंच रही थी। आखिरकार मिली जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ठाणे पहुंच गई। यहां उन्हें मैरी के बारे में पता चला। इसके बाद वह ठाणे के मुंब्रा इलाके में गए। वहां उन्होंने पूछताछ कर आरोपी ननकु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
Accused absconding after killing mother and daughter in bahraich arrested from mumbra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMSOP के मुताबिक चलाई पैलेट गन, CRPF की रिपोर्ट में फोर्स ग्रेडिएंट पर बड़ा खुलासा, दिल्ली पुलिस ने दी मंजूरी!
Jul 29, 2026 | 08:31 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














