- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Abhijit Bangar Took Over As Thane Municipal Commissioner
अभिजीत बांगर ने संभाला ठाणे महानगरपालिका कमिश्नर का पदभार
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे (Thane) ही नहीं बल्कि दूसरे शहरों में भी ट्रैफिक की समस्या है, लेकिन इस समस्या को दूर करने के लिए उचित हल निकाला जाएगा और विभिन्न चरणों में योजना तैयार की जाएगी। उक्त मत महानगरपालिका (Municipal Corporation) के नवनिर्वाचित कमिश्नर अभिजीत बांगर (Commissioner Abhijit Bangar) ने व्यक्त की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ठाणे शहर का चेहरा मोहरा बदलने के लिए जन सहयोग सबसे महत्वपूर्ण होता है। बिना इसके शहर का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। चूंकि मुख्यमंत्री ठाणे से हैं, इसलिए उनके मार्गदर्शन में शहर का विकास बेहतर होगा।
ठाणे महानगरपालिका के नवनियुक्त प्रशासक और कमिश्नर अभिजीत बांगर ने ठाणे महानगरपालिका का कार्यभार संभाला। निवर्तमान कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने उन्हें अपने हाथों जिम्मेदारी सौंपी और नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बांगर ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि मैं गौरवान्वित हूं कि मुझे ठाणे शहर में काम करने का मौका मिला है। मैं ठाणे के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहूंगा। इतना ही नहीं नए ठाणे के निर्माण में यहां की जनता की अहम सहभागिता होगी। आम नागरिकों का सहयोग और समर्थन भी लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Thane में NDRF और SDRF का मेगा ड्रिल, आपदा से निपटने के लिए दो हफ्ते की विशेष ट्रेनिंग शुरू
Thane News: JCB की टक्कर से गई थी जान, परिवार को मिलेगी 44 लाख का मुआवजा, ठाणे कोर्ट ने सुनाया फैसला
Mira Bhayander: मीरा-भायंदर रिक्शा परमिट का फिर होगा सत्यापन, फर्जी धारकों पर चलेगा हथौड़ा
अंबरनाथ के उद्योगों पर गहराया युद्ध का साया! कच्चे माल की किल्लत और मजदूरों का पलायन से बढ़ी चिंता
बांगर ने कहा कि ठाणे जैसे ऐतिहासिक और पारंपरिक शहर में काम करना निजी अभिमान की तरह है। लेकिन काम करने के दौरान कई तरह की चुनौतियां भी सामने आती है। यह प्रयास रहेगा कि मैं यहां के आम नागरिकों का सहयोग और समर्थन प्राप्त करें। ताकि वे भविष्य के ठाणे के निर्माण के सपने को सार्थक रूप प्रदान कर सकें। बांगर ने कहा कि ठाणे शहर में बहुत कुछ नया करने को वे उत्सुक हैं। जो उनके लिए एक बेहतर अवसर है।
2008 बैच के है आईपीएस
ठाणे महानगरपालिका के नवनियुक्त कमिश्नर और प्रशासक अभिजीत बांगर को प्रशासनिक सेवा का लंबा और खासा अनुभव प्राप्त है। वे वर्ष 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ठाणे आने के पहले वे नवी मुंबई महानगरपालिका के प्रशासक और कमिश्नर रह चुके हैं। अर्थशास्त्र विषय में पदवी और पदव्युत्तर डिग्री होल्डर अभिजीत बांगर वर्ष 2010 में रायगढ़ जिले में अतिरिक्त जिला अधिकारी के तौर पर प्रशासनिक सेवा शुरू की। इसके बाद अलीबाग जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सातारा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पालघर के जिला अधिकारी, अमरावती के जिला अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं। जबकि नवी मुंबई आने से पहले वे नागपुर महानगरपालिका कमिश्नर थे। वहीं कोरोना संकट के समय बांगर नवी मुंबई महानगरपालिका के कमिश्नर थे। इस संकट में भी उनका प्रशासकीय कामकाज काफी सराहनीय रहा था।
Abhijit bangar took over as thane municipal commissioner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMगरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 04, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














