- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 43 Animals Infected With Lumpi Virus In Thane District
ठाणे जिले में लम्पी वायरस से 43 जानवर हुए संक्रमित
- Written By: Virendra Mishra

ठाणे : ठाणे जिले (Thane District) के शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) में अब तक कुल 43 जानवर (Animals) लम्पी वायरस (Lumpy Virus) के चपेट में आ चुके है। साथ ही इस रोग से प्रभावित पशुओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन इनके मालिकों को घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन के पास वैक्सीन (Vaccine) की प्रचुर मात्रा में भंडार है। उक्त जानकारी ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रूपाली सातपुते (Dr. Rupali Satpute) ने दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रभावित पशु के स्थान से पांच किमी के दायरे में पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से ठाणे जिले में लम्पी बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला पशुपालन विभाग की ओर से पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। इस दौरान पशुसंवर्धन उपायुक्त प्रशांत कांबले, जिला पशुसंवर्धन अधिकारी समीर तोडणकर उपस्थित थे। जिसमें डॉ. रूपाली सातपुते ने कहा कि जिले के तीन तालुकाओं में जानवरों में लम्पी नामक बीमारी फैली है। इस बीमारी से अब तक कुल 43 जानवर आ चुके है। इसमें शाहपुर तालुका में 12 गाय, भिवंडी में चार, कल्याण में दो, पशु अस्पताल शेलार में 10, तालुका छोटे अस्पताल शाहपुर में चार और बदलापुर तालुका छोटे अस्पताल में 11 जानवर इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं। उसके बाद जिला पशुपालन विभाग इन पशुओं के निवारण टीकाकरण पर जोर दे रहा है। तदनुसार, प्रभावित क्षेत्र के 5 किमी के दायरे में कुल 10,577 जानवर हैं। उक्त क्षेत्र में 8450 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। शेष सभी पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
संभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
मनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं
सातपुते ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि सभी रोग के नमूने, संक्रमित पशुओं का उपचार, संक्रामक रोगों से प्रभावित क्षेत्र में रोग के खिलाफ टीकाकरण पर किसी भी प्रकार का सेवा शुल्क नहीं लिया जा रहा है बल्कि सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। रुपाली सातपुते ने यह भी कहा कि अगर कोई पैसा लेते हुए पाया जाता है तो वह तुरंत उनसे संपर्क करें।
43 animals infected with lumpi virus in thane district
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM










