- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- 20 Years Old Development Work Solved In 5 Years Former Corporator Rekha Rajan Choudhary
20 साल पुराना विकास कार्य 5 साल में हल कर दी : पूर्व नगरसेविका रेखा राजन चौधरी
- Written By: अशोक वर्मा

ठाणे : कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (Kalyan Dombivli Municipal Corporation) के वार्ड क्रमांक 45 (Ward No. 45) के कचोरे क्षेत्र की नगरसेविका (Corporator) और महानगरपालिका में महिला बाल कल्याण समिति की सभापति रही कल्याण बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की जिला अध्यक्ष रेखा राजन चौधरी (Rekha Rajan Choudhary) ने नवभारत से बेबाक बात करते हुए दावा किया कि वार्ड उनके वार्ड में जो विकास कार्य पिछ्ले 20 साल में नही हुआ वह हमने अपने मात्र 5 साल के कार्यकाल (Tenure) में पूरा किया, सड़क, शौचालयों के निर्माण के साथ वार्ड 100 प्रतिशत पानी की समस्या हल कर दी गई हैं, अब पहाड़ी पर भी घरों में पानी पहुंचता हैं, रेखा राजन चौधरी ने बताया कि इस वार्ड में 90 प्रतिशत स्लम परिसर है और उत्तरभारतीय, मराठी, दक्षिण भारतीय के साथ ही सभी भाषा-भाषी अधिकतर गरीब तबके के लोग रहते है, इस वार्ड में टेकरी,पहाड़ी परिसर (Hill Complex) का भी समावेश है, परिसर में पानी की नई पाईप लाइन डलवाकर और टँकी का स्तेमाल कर पहाड़ी पर पानी पहुंचाया दिया गया है पहले लोग भारी मुशीबत उठा कर नीचे से पानी लेकर जाते थे,अब पानी की समस्या 100 प्रतिशत हल कर दी गई है, इसके साथ ही क्षेत्र में पक्की सड़क के साथ ही सार्वजनिक शौचालयों, गटरों, पक्के खरंजों का निर्माण कराया गया जिससे स्लम एरिया के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
क्या किया गया कार्य
1 – पानी की नई पाइप लाइन डलवाकर और पानी की टँकी का स्तेमाल कर पहाड़ी पर घरों में पानी पहुंचाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे से विकास का संदेश, महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस पर शिंदे का बड़ा ऐलान, तरक्की का रोडमैप
‘नया नगर के जिहादियों पर ऑपरेशन सिंदूर जरूरी’, मीरा रोड गार्ड पर हमला कांड से भड़के नितेश राणे ने दी चेतावनी
ठाणे में सियासी संग्राम: प्रताप सरनाईक पर जमीन हड़पने का आरोप, समर्थकों संग पुलिस स्टेशन पहुंचे नरेंद्र मेहता
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
2 – कुष्ठ रोगियों के लिए मनपा क्षेत्र में पहला स्वतंत्र हॉस्पिटल बनवाया गया।
3 – क्षेत्र में गटर और नई ड्रेनिंग लाइन का निर्माण करवाने के साथ ही अवरुद्ध पड़ा 90 फुटा रोड का कार्य पूरा करवाया गया।
4 – विश्व हिंदू परिषद के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय अशोक जी सिंघल उद्यान के नाम से भव्य गार्डन के साथ ही ओपन जिम का निर्माण करवाया गया।
5 – पक्का रास्ता,खरंजा के साथ ही कई स्लम एरिया के लोगों के लिए कई सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया।
क्या करना है
1 – पत्रीपूल से लेकर जय भारत नगर (बीएसयूपी) तक सीमेंट कांक्रीट की सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
2 – तुलसा ढाबा से लेकर वंदिस पैलेस तक का फेस टू का (रास्ता) रोड का निर्माण करवाना हैं।
3 – वार्ड क्षेत्र में झोंपड़पट्टी, चालियों को क्लस्टर योजना के तहत विकसित कर स्लम क्षेत्र का कायाकल्प करना हैं।
4 – देश की आजादी से पूर्व स्थानीय पहाड़ी पर रहे देश के पहले सशक्त क्रांतिकारी वासुदेव वलवंत फड़के की गुफा के सुशोभीकरण करना है जो प्रस्तावित हैं।
5 – गांवदेवी मंदिर से गणेश घाट सागर देवी तक रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बनवाना है जो प्रस्तावित हैं।
20 years old development work solved in 5 years former corporator rekha rajan choudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple पर बड़ा झटका, iPhone खरीदा फीचर्स नहीं मिले, अब यूजर्स को मिलेगा हर्जाना, जानिए कितना पैसा लौटाएगी कंपनी
May 07, 2026 | 03:39 AMAaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














