

कोल्हापुर: संजय घोड़ावत समूह की विमान शाखा ‘स्टार एअर’ (Star Air) की कोल्हापुर-मुंबई विमान सेवा (Kolhapur-Mumbai Air Service) शुरू होने जा रही है। प्रादेशिक सेवा योजना के तहत यह उड़ान होगा। मायभूमि कोल्हापुर से होने वाले इस उड़ान का हमें विशेष आनंद है, ऐसी प्रतिक्रिया समूह के संस्थापक संजय घोडावत (Sanjay Ghorawat) ने दी है।
स्टार एअर की ओर से अब तक विभिन्न क्षेत्रों में ग्राहकों को बेहतरीन सेवा देते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। विमान सेवा की सुविधा स्थानीय स्तर पर बनाने का स्टार एयर का हमेशा से प्रयास रहा है। अब स्टार समूह की ओर से ग्राहकों को कोल्हापुर से मुंबई की विमान सेवा शुरू की है। इसके माध्यम से ग्राहकों को आरामदायक सफर का आनंद दिलाने का समूह का प्रयास है। इस विमान सेवा के चलते कोल्हापुर - मुंबई के बीच आठ से दस घंटों का समय बचेगा।
स्टार एयर के संबंध में समूह के संस्थापक संजय घोड़ावत ने कहा कि, ‘कनेक्टिंग टू रियल इंडिया’ का ध्येय वाक्य लेकर हम आगे जा रहे हैं। देश के महत्वपूर्ण शहरों को विमान सेवा से जोड़ने का हमारा प्रयास है। उद्योगों को गति दिलाने के लिए आवागमन के साधन सक्षम होने जरुरी है। इस विमान सेवा से यहां के उद्योगों को और बढ़ावा मिलेगा। साथ में यहां आने वाले भक्तों और पर्यटकों के लिए भी सुविधा होगी। स्टार समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रेणिक घोड़ावत ने इस संदर्भ में बताया कि कोल्हापुर जैसे सुंदर शहर को संजय घोडावत ग्रुप के स्टार एयर के माध्यम सेवा देने का अवसर हमें मिला है। यह हमारी उड़ान का 19वां स्थल है। कोल्हापुर शहर और जिले के महत्वपूर्ण स्थलों की ओर इससे पर्यटक और भी आकर्षित होंगे। महालक्ष्मी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी इससे बढ़ेगी।
https://twitter.com/MoCA_GoI/status/1577237831755276288
https://twitter.com/OfficialStarAir/status/1577164601745367040
श्रेणिक ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार ऐसे तीन दिनों तक कोल्हापुर से मुंबई विमान सेवा रहेगी। यात्रियों का प्रतिसाद बढ़ने के बाद उड़ानों में बढ़ोतरी की जाएगी। सरकार के उड़ान योजना के तहत स्टार एयर यात्रियों को सुविधा देगा। इसके अलावा देश के 19 शहरों से स्टार एयर की सेवाएं दी जा रही है।