In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Protested Against Prithviraj Chavan Statement On Hindu Terrorism
पृथ्वीराज चव्हाण के ‘हिंदु आतंकवाद’ बयान पर भड़की शिवसेना, किया विरोध प्रदर्शन
Shiv Sena Protest: पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज्य चव्हाण के 'हिंदु आतंकवाद' बयान के खिलाफ शिवसेना ने मुंबई में कांग्रेस ऑफिस के बहार विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: सोनाली चावरे
Updated On:
Aug 02, 2025 | 08:20 PM

मुंबई में शिवसेना का विरोध प्रदर्शन
Prithviraj Chavan Hindu Terroism Statement: महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज्य चव्हाण के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। मालेगांव ब्लास्ट के फैसले पर बोलते हुए चव्हाण ने भगवा आतंकवाद की जगह ‘हिंदु आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। इसके साथ उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के हिंदू आतंकी का भी जवाब दिया था। पृथ्वीराज चव्हाण की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी कार्यालय (तिलक भवन ) दादर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना ने उनसे माफी की मांग की है।
यह विरोध प्रदर्शन मालेगांव विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत द्वारा सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद चव्हाण की टिप्पणियों के विरोध में हुआ। अदालत ने फैसला सुनाया कि आरोपियों, जिनमें भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित भी शामिल हैं, के खिलाफ आरोपों का समर्थन करने के लिए “कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत” नहीं है। 29 सितंबर, 2008 को मालेगांव में एक मस्जिद के पास हुए इस विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 101 अन्य घायल हुए थे। अंतिम फैसला आने में लगभग 17 साल लग गए।
भगवा आतंकवाद के बदले ‘हिंदू आतंकवाद’ का इस्तेमाल करें- पृथ्वीराज्य चव्हाण
अदालत के फैसले के बाद मीडिया से बात करते हुए, चव्हाण ने विवादास्पद शब्द “भगवा आतंकवाद” से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा, “‘भगवा आतंकवाद’ शब्द का इस्तेमाल न करें। अगर आप ऐसे कृत्यों का वर्णन करना चाहते हैं, तो इसके बजाय ‘हिंदू कट्टरपंथी’ या ‘हिंदू आतंकवाद’ का इस्तेमाल करें।” उन्होंने यह भी बताया कि भगवा रंग सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व का रंग है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज, वारकरी संप्रदाय और संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर जैसे पूजनीय संतों के ध्वज का प्रतिनिधित्व करता है।
हिंदू आतंकवाद टिप्पणी पर भड़की शिवसेना
पृथ्वीराज चव्हाण की हिंदू आतंकवाद टिप्पणी के खिलाफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इस दौरान शिवसैनिकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। इस विरोध प्रदर्शन में शिवसेना नेता मीना काम्बली , मनीषा कायंदे , शायना एन सी . समाधान सरवणकर, नाना आंबोले व कार्यकर्ता भारी मात्रा में उपस्थित थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल बढ़ा दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
6 दशक, 16 शपथ, शरद पवार की ऐतिहासिक पारी पर सुनेत्रा पवार और सुप्रिया सुले ने दी खास बधाई
लिफ्ट में फंसी बच्चियों का रेस्क्यू ऑपरेशन, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मचा हाहाकार
भरोसे का कत्ल! रिश्तेदार के पड़ोसी ने 7 साल की बच्ची को बनाया शिकार, मां के ऑफिस जाते ही की हैवानियत
Sambhajinagar: दौड़ते-दौड़ते हुई मौत, GRP भर्ती में हिस्सा लेने पहुंचे संग्राम शिंदे की मौत से दहशत में अभ्यर्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv sena protested against prithviraj chavan statement on hindu terrorism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On: Aug 02, 2025 | 07:17 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














