-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Protest Against The Central Government On The Arrest Of Sanjay Raut
संजय राउत की गिरफ्तारी पर शिवसेना का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

औरंगाबाद : केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (Central Enforcement Directorate) द्वारा शिवसेना (Shiv Sena) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) के घर छापा मारकर उनकी की गई गिरफ्तारी (Arrest) के खिलाफ शिवसेना के जिला ईकाई की ओर से क्रांति चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शिवसेना जिला प्रमुख अंबादास दानवे, पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रकांत खैरे ने किया। ईडी द्वारा संजय राउत की गिरफ्तारी से गुस्साएं शिवसैनिकों ने क्रांति चौक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार, पीएम मोदी, अमित शहा और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवसैनिकों ने जोश पूर्ण माहौल में आंदोलन कर पार्टी में फूट के बाद अपना उत्साह बरकरार होने का दम भरा।
मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है
आंदोलन में शामिल महिला शिवसैनिकों ने भी जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने उद्धव ठाकरे आप आगे बढ़ों हम तुम्हारे साथ है। संजय राउत आप संघर्ष करों, हम तुम्हारे साथ है। ईडी का गलत इस्तेमाल करने वाले मोदी सरकार को धिक्कार हो। बीजेपी शिवसेना से डरती है, इसलिए ईडी को आगे करती है। शिवसेना अंगार है, बाकी सब भंगार है के शिवसैनिकों ने जमकर नारे लगाए। जिला प्रमुख दानवे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर ईडी के माध्यम से अन्य दलों के नेताओं में दहशत फैला रही है। शिवसेना इसके खिलाफ आवाज उठाते रहेगी।
Shiv Sena leader Sanjay Raut sent to ED custody till August 4 Read @ANI Story | https://t.co/6FXe7TVKOr#Shivsena #SanjayRaut #EDCustody #SanjayrautEdcustody pic.twitter.com/57fUaFIOfv — ANI Digital (@ani_digital) August 1, 2022
आंदोलन में पूर्व मेयर नंदकुमार घोडेले, पूर्व विधायक पूर्व मेयर त्रिबंक तुपे, उपजिला प्रमुख अनिल पोलकर, बप्पा दलवी, बंडु ओक, आनंद तांदुलवाडीकर कृष्णा पाटिल डोणगांवकर, विनायक पांडे, राजेन्द्र राठोड, संतोष जेजुरकर, शहर प्रमुख बालासाहाब थोरात, विजय वाघचौरे, विश्वनाथ स्वामी, ज्ञानेश्वर डांगे, विधानसभा संगठक राजू वैद्य, गोपाल कुलकर्णी, सुशील खेडकर, तहसील प्रमुख बालासाहाब गायकवाड, महिला आघाड़ी की संपर्क संगठिका सुनीता आउलवार, सुनिता देव, जिला संगठिका प्रतिभा जगताप, पूर्व मेयर कला ओझा, उप जिला संगठिका अनिता मंत्री, अंजली मांडवकर, मीना फसाटे, नलिनी बाहेती, जयश्री लुंगारे, दुर्गा भाटी, युवा सेना उपसचिव ऋषिकेश खैरे, हनुमान शिंदे, प्राजक्ता राजपूत, आशा दातार, विद्या अग्निहोत्री, भागुअक्का सिरसाठ, लक्ष्मी नरहिरे, मीरा देशपांडे, नलिनी महाजन उपस्थित थी।
सम्बंधित ख़बरें
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
क्या वर्ली विधानसभा सीट बिना सचिन अहीर के जीते पाएंगे आदित्य ठाकरे? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
Shiv sena protest against the central government on the arrest of sanjay raut
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMDigital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














