-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- School Bus Going For Picnic Overturns In Nagpur One Student Dead Many Others Injured
नागपुर में पिकनिक के लिए जा रही स्कूल बस पलटी, एक छात्र की मौत, कई अन्य घायल
- Written By: रीना पंवार
दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 50 लोग सवार थे। यह बस शहर के बाहरी इलाके में पहाड़ी क्षेत्र स्थित हिंगनी रोड पर देवली पेंढारी गांव के पास पलट गई जिससे ये हादसा हुआ।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नागपुर : नागपुर जिले में मंगलवार को स्कूल की एक बस के पलटने से उसमें सवार एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य छात्र व शिक्षक घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में सवार बच्चे पिकनिक मनाने के लिए पड़ोस के वर्धा जिले की ओर जा रहे थे। इस बस में शंकर नगर क्षेत्र स्थित सरस्वती हाई स्कूल के छात्र और शिक्षक सवार थे। इस बस के साथ 4 और बसों पर भी स्कूल के बच्चे सवार थे जो पिकनिक मनाने के लिए वर्धा जा रहे थे।
हिंगना पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस में करीब 50 लोग सवार थे। यह बस शहर के बाहरी इलाके में पहाड़ी क्षेत्र स्थित हिंगनी रोड पर देवली पेंढारी गांव के पास पलट गई जिससे ये हादसा हुआ।
एक छात्रा और शिक्षक की हालत गंभीर
हादसे में मरने वाला बच्चा सातवीं कक्षा का छात्र था। इस हादसे में एक छात्रा और एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नागपुर ले जाया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को पास के ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में विधायक के बंगले पर दिन-दहाड़े चोरी, उड़ाया हस्ताक्षर वाला चेक, मास्क लगाकर बैंक से निकाली बड़ी रकम
फिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
शोर-शराबे से टूटी नींद तो बन गया कातिल; नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी के प्रयागराज निवासी सुमित शुक्ला को दबोचा
क्या पुलिस की खाकी अब संघ के खाकी हाफ पैंट से जुड़ गई है? IPS विश्वास नांगरे पाटिल पर राज ठाकरे का सीधा हमला
महाराष्ट्र की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
सड़क किनारे चल रहे लोगों को मारी टक्कर
एक अन्य सड़क हादसे में राज्य के अहिल्यानगर जिले के श्रीगोंडा तहसील में 3 लोग घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) ने सड़क पर चल रहे इन लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा बीते सोमवार की सुबह धवलगांव स्थित बस अड्डे के बाहर हुआ। बेलवंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां अब उनकी हालत स्थिर है। इस घटना को लेकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
School bus going for picnic overturns in nagpur one student dead many others injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: ब्रांडेड डेयरी के नाम पर फर्जी बिलिंग कर पनीर सप्लाई करने वाला अरेस्ट
Jul 09, 2026 | 02:57 PMUS Iran War: जेडी वेंस की ईरान को कड़ी चेतावनी, होर्मुज बंद किया तो भुगतने होंगे बेहद गंभीर नतीजे
Jul 09, 2026 | 02:56 PMमहाराष्ट्र के 2 लाख आदिवासियों को बड़ी सौगात! अब मिलेगा अलग सातबारा, बैंक लोन और सरकारी मदद का रास्ता साफ
Jul 09, 2026 | 02:49 PMसफलता के पीछे का वो सच! जब इंटरनेट बुलिंग पर खुलकर बोलीं भूमि पेडनेकर, कहा- माता-पिता का साथ न होता तो…
Jul 09, 2026 | 02:48 PMUNSC Election: जर्मनी की हार से भारत की स्थायी सीट पर बढ़ा खतरा, G4 समूह बन रहा है बड़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 02:46 PMस्क्रूटनी कमेटी का फैसला रद्द, नागपुर हाई कोर्ट ने शिंदे परिवार के पक्ष में सुनाया निर्णय
Jul 09, 2026 | 02:45 PMपत्नी को मारकर मूछों पर दिया ताव, कोल्हापुर में हैवान पति का शक बना खौफनाक हत्या का कारण
Jul 09, 2026 | 02:45 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














