- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Dayne Transferred Avishyant Panda Appointed As New District Magistrate Of Gadchiroli
सीएम चेंज तो डीएम चेंज…संजय दैने का तबादला, अविश्यांत पांडा बनाए गए गड़चिरोली के नए जिलाधिकारी
बड़ी राजनीति हलचलों के बाद आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज्य की जिम्मेदारी संभाली है। अब प्रशासकीय सेवा के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

संजय दैने व अविश्यांत पांडा (ब्यूरो)
गड़चिरोली: बड़ी राजनीति हलचलों के बाद आखिरकार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में राज्य की जिम्मेदारी संभाली है। अब प्रशासकीय सेवा के अधिकारियों के तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। गड़चिरोली के जिलाधीश संजय दैने की नागपुर के वस्त्रोद्योग विभाग में तो उनके जगह पर इसी विभाग के विशांत पांडा की गड़चिरोली के जिलाधीश के रूप में तबादला किया गया है।
अब तक कायम उपेक्षित और अनदेखी का शिकार बने गड़चिरोली जिले की ओर अब संपूर्ण मंत्रिमंडल का ध्यान लगा हुआ है। इस जिले का पालकमंत्री होने के लिये अनेकों ने तैयारी शुरू कर मुंबई से अधिक गड़चिरोली की हवा मंत्रीगण के लिये पसंदीदा बन गयी है। इसमें महायुति के तीनों घटक दलों के प्रमुख नेता अग्रसर होकर इसमें कौन बाजी मारेगा, इसओर सभी की नजरें लगी है।
गड़चिरोली के विधायक नहीं बने मंत्री
इसी बीच अब प्रशासकीय सेवा के अधिकारी वर्ग का तबादला हो रहा है। राज्य में महायुति की सरकार बनने के बाद गड़चिरोली जिले एक भी विधायक को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं दिया गया। अहेरी में एनसीपी (अजित पवार) गुट के विधायक डा। धर्मरावबाबा आत्राम को मंत्रिमंडल में मौका मिलेगा, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था। लेकिन उन्हें भी मौका नहीं मिला। जिससे अब गड़चिरोली जिले का पालकमंत्री पद कौन स्वीकारेगा, इस ओर सबकी नजरें लगी है।
सम्बंधित ख़बरें
बिनकर का तूफान, गड़चिरोली की धमाकेदार जीत, 16 ओवर में 206 रन चेज किए
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
बदलता गड़चिरोली: बंदूक छोड़ हाथ में ली नौकरी! पुलिस के मेले में 1,278 युवाओं का भविष्य संवरा
पहलवान भारत पेंदाम की टूटी ‘सांसें’: राज्यस्तर तक पहुंचने वाला था खिलाड़ी, पर 4 साल से बिस्तर पर है ‘भारत’
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एटापल्ली तहसील के सुरजागड़ स्थित लौहप्रकल्प व अन्य नये से प्रस्तावित प्रकल्पों को लेकर अनेक मंत्री गड़चिरोली जिले का पालकमंत्री पद स्वीकारने को इच्छुक दिखाई दे रहे है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इससे पहले जिले का पालकमंत्री पद संभाले थे। जिससे दोनों दावा कर रहे है।
अजित पवार मांग रहे पालक मंत्री का पद!
दूसरी ओर विधायक डॉ. धर्मरावबाबा आत्राम का मंत्रिमंडल में पत्ता कट कर उपमुख्यमंत्री अजित पवार स्वयं गड़चिरोली जिले का पालकमंत्री पद की मांग करने की बात कही जा रही है। कुल मिलाकर गड़चिरोली जिले के उद्योग व शहरी नक्सलवाद के मुद्दों पर हरेक मुंबई से अधिक गड़चिरोली की ओर ध्यान देते दिखाई दे रहे है।
तबादले पर क्या बोले संजय दैने
गड़चिरौली के निवर्तमाना जिलाधिकारी संजय दैने ने अपने तबादले पर कहा कि मेरे कार्यकाल में मैंने जिला विकास की दृष्टि से अनेक कार्य करने का पूरी तरह प्रयास किया। सरकार ने राजनीतिक सुविधा नहीं बल्कि प्रशासकीय तबादला प्रक्रिया के तहत मेरा तबादला किया है।
Sanjay dayne transferred avishyant panda appointed as new district magistrate of gadchiroli
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
May 04, 2026 | 03:00 PMHaryana Bank Fraud: हरियाणा बैंक फ्रॉड में 590 करोड़ का घोटाला, HPGCL का अफसर बर्खास्त
May 04, 2026 | 02:54 PMसिस्टम हुआ शर्मसार, नाबालिग का शव ले जाने के लिए नहीं थी एंबुलेंस, चादर में बॉडी रखकर ले जाते दिखे बेबस परिजन
May 04, 2026 | 02:53 PMNagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत
May 04, 2026 | 02:52 PMExplainer: क्या है लिपुलेख विवाद? समझिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर छिड़े बहस की पूरी कहानी
May 04, 2026 | 02:51 PMMPPSC Bharti 2026: साइंटिफिक ऑफिसर के 81 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 39 हजार रुपये तक सैलरी; ऐसे करें आवेदन
May 04, 2026 | 02:46 PMविजय को जिताकर तमिलनाडु में धोनी से ज्यादा फेमस बिहारी हो जाउंगा…PK का पुराना VIDEO वायरल, सच हुई भविष्यवाणी
May 04, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM














