कॉलेज में पढ़ने वाली 5 लाख लड़कियों को 2000 रुपये मासिक सहायता, चंद्रकांत पाटिल का ऐलान

Chandrakant Patil: मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने घोषणा की कि ‘कमाओ और सीखो’ योजना के तहत राज्य की लगभग 5 लाख छात्राओं को हर महीने 2000 रुपये और कॉलेज फीस में राहत दी जाएगी।
कॉलेज में पढ़ने वाली 5 लाख लड़कियों को 2000 रुपये मासिक सहायता, चंद्रकांत पाटिल का ऐलान
Published on: 
Updated on: 

Sangli Women Empowerment Program: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केवल महिलाओं ही नहीं बल्कि पूरे समाज को मिलकर प्रयास करना चाहिए. इसी उद्देश्य से सांगली जिले में एक नया प्रयोग शुरू किया गया है. राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने घोषणा की कि जून महीने से स्कूलों में लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए लाठीकाठी का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि सांगली जिले की 50 स्कूलों की करीब 36 हजार छात्राओं को हर शनिवार एक घंटे कराटे और जूडो का प्रशिक्षण दिया गया.

इनमें से 15 हजार 400 छात्राओं को पहला येलो बेल्ट प्रदान किया गया है. आगे के बेल्ट प्राप्त करने के लिए जो भी शुल्क देना होता है, वह प्रशासन द्वारा दिया जाएगा. चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि राज्य के कॉलेजों में पढ़ने वाली करीब 5 लाख छात्राओं को कॉलेज फीस और हॉस्टल फीस नहीं देनी होगी. इसके अलावा उन्हें कमाओ और सीखो योजना के तहत हर महीने 2000 रुपये भी दिए जाएंगे.

यह घोषणा सांगली में आयोजित महिला व बाल सशक्तिकरण कार्यक्रम के दौरान की गई. 1 हजार छात्राओं को येलो बेल्ट वितरित कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद विशाल पाटिल ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर कन्या सशक्तिकरण के तहत लड़कियों को मुफ्त सेल्फडिफेंस प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें भी दो बेटियां हैं और लड़कियों का कराटे प्रशिक्षण देखकर उन्हें भरोसा होता है कि उनका बुढ़ापा सुरक्षित रहेगा. इस टिप्पणी पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच हंसी भी छूट पड़ी. कार्यक्रम के दौरान करीब 1 हजार छात्राओं को येलो बेल्ट ग्रेड के प्रमाणपत्र मंत्री चंद्रकांत पाटिल के हाथों वितरित किए गए.

Navbharat Live
navbharatlive.com