- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sangli Constable Raped A Bangladeshi Girl On The Pretext Of Saving Her Raid Took A Bribe Of 7 Lakhs
महाराष्ट् पुलिस फिर शर्मसार! सांगली में रेड बचाने का झांसा दे कांस्टेबल ने किया बांग्लादेशी लड़की से रेप, 7 लाख भी वसूले
- Written By: राहुल गोस्वामी

File Pic
नई दिल्ली/सांगली. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, यहां के सांगली (Sangli) जिले में एक 17 साल की बांग्लादेशी किशोरी के साथ कथित रूप से बलात्कार (Rape) करने के बाद और तमाम बहानों से उससे 7 लाख रुपये एंठने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। मामले पर पुलिस ने बीते बुधवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी विश्रामबाग थाने में तैनात है। पुलिस ने बताया कि किशोरी बांग्लादेश की रहने वाली है और फिलहाल सांगली की झुग्गी-बस्ती में रहती थी। उक्त घटना बीते जनवरी महीने की है। कांस्टेबल ने उसकी झुग्गी में घुसकर उसके साथ कथित रूप से जोर-जबरदस्ती और बलात्कार किया था।
वहीं इस कांड के बाद उसने देह व्यापार करने देने के एवज में किशोरी से 2 लाख रुपये भी वसूले। इतना ही नहीं ये बेशर्म कांस्टेबल यहीं नहीं रुका और बार-बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर कांस्टेबल को गिरफ्तार कर फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Achalpur Tehsil: अचलपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य की मांग तेज
भंडारा में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस और नगरसेवकों की विशेष बैठक
अकोला में मुरघास संयंत्र योजना शुरू, पशुपालकों को मिलेगा 19.50 लाख तक अनुदान
पुणे, अकोला और नागपुर में शुरू होंगे नए मेडिकल कॉलेज, हर बीमाधारक कामगार तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवा: आकाश फुंडकर
पैसों के लिए पुलिस रेड की धमकी
जानकारी के अनुसार सस्पेंड कांस्टेबल पर बांग्लादेश की 17 वर्षीय पीड़िता का कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप है, जो सांगली में एक महिला के साथ रह रही थी। वहीं शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी कांस्टेबल ने पीड़िता को पुलिस से बचाने के एवज में 2 लाख रुपये और लड़की को आश्रय देने वाली महिला से 5 लाख रुपये लिए थे। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी कांस्टेबल ने महिला और नाबालिग पीड़िता से यह कहकर पैसे लिए थे कि, वह उन्हें पुलिस की कोई भी छापेमारी की खबर पहले देकर सतर्क करेगा। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की तफ्तीश कर रही है।
Sangli constable raped a bangladeshi girl on the pretext of saving her raid took a bribe of 7 lakhs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर संस्पेंस बरकरार
May 13, 2026 | 05:00 PMमां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचे हेड कोच गौतम गंभीर, धूमावती आर्ती में हुए शामिल
May 13, 2026 | 04:59 PMनागपुर एयरपोर्ट बनेगा वर्ल्ड क्लास! मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, GMR ग्रुप करेगा कायाकल्प; जानें क्या बदलेगा
May 13, 2026 | 04:54 PMAchalpur Tehsil: अचलपुर में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान, निर्माण कार्य की मांग तेज
May 13, 2026 | 04:46 PMDiljit Dosanjh के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
May 13, 2026 | 04:46 PMदो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले PM मोदी, पेश की बड़ी मिसाल; मंत्रियों ने भी घटाई कारों की संख्या
May 13, 2026 | 04:46 PMप्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल
May 13, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM













