-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Robbery On Farm Dacoits Attack On Police 7 Arrested
खेत बस्तियों पर डाका, गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस पर डकैतों का हमला, 7 गिरफ्तार
- Written By: शुभम सोनडवले

छत्रपति संभाजीनगर. जिले के शिवुर व देवगांव रंगारी थाना क्षेत्र में स्थित खेत बस्तियों में देर रात डाका डालकर फरार होने के फिराग में निकले डकैतों की टोली को ग्रामीण अपराध शाखा व शिवुर थाना पुलिस धरदबोच ने में कामयाब हुई। 2 डकैत बड़ी आसानी से पुलिस के हत्थे चढ़़े थे, परंतु देर रात डाका डालकर फरार हुए 6 से 8 डकैत में से 5 डकैतों को पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद पकड़ा। डकैतों ने उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे पीएसआई व एक पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वे दोनों गंभिर रुप से घायल हुए। पुलिस ने मामले को गंभिरता को देखकर हवाई फायरिंग के अलावा एक डकैत पर अपनी सुरक्षा के लिए गोली भी चलायी। जिसमें एक डकैत भी गंभिर रुप से घायल हुआ है। डकैतों की टोली अहमद नगर जिले के कोपरगांव के पडेगांव निवासी है।
औरंगाबाद ग्रामीण के एसपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11.30 बजे शिवुर पुलिस थाना क्षेत्र के साकेगांव शिवार के निकट एक खेत बस्ती पर हथियारों से लेस डकैतों ने हमला किया। खेत बस्ती पर सो रहे एक वृध्द पति-पत्नि की जोरदार पीटाई कर 50 हजार रुपए से अधिक का माल लूटा, और वहां से चलते बने। इधर, इस घटना की जानकारी शिवुर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस कुछ समय में ही घटनास्थल पहुंचकर डकैतों की जानकारी ली। उधर, पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही परिसर के क्षेत्र में नाकाबंदी शुरु की। इसी दरमियान डकैतों ने देवगांव रंगारी थाना क्षेत्र के कानडगांव शिवार के खेत बस्ती पर दूसरा हमला कर वृध्द पति-पत्नि के अलावा उसके बेटे व बहु की पीटाई कर लैपटॉप, मोबाईल व अन्य ऐसा करीब 2 लाख 80 हजार का माल लूटा फरार हुए।
डाका डालने वाहन को किया था मोडीफाय
एसपी कलवानिया ने बताया कि डाका डालने कोपरगांव से निकले डकैतों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए डाका डालने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया था, उसे मोडीफाय किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहली बार इस तरह वाहन को मोडीफाय को किया हुआ पाया।इधर, पुलिस को डाके की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस ने डकैतों को पकडने के लिए जाल बिछाया था। उधर, शिवुर पुलिस ने देर रात पोखरी नाका परिसर में डकैतों का पिछा कर उनके वाहन को रुकवाया। तभी उसमें सवार 5 से 8 डकैत फरार हुए थे, जबकि 2 पुलिस के हत्थे देर रात चढ़े।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगरः पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की दौड़ में आगे थे गोरंट्याल, पर भाजपा ने इस नेता पर लगाया दांव
अदालत का अल्टीमेटम: 4 मई तक मांझा पीड़ितों को दें मुआवजा, वरना कलेक्टर भरेंगे अपनी जेब से जुर्माना!
AIMIM नेता इम्तीयाज जलील ने कहा, हमारी सेना अकेले लड़ने में सक्षम, राजनीतिक मजबूरी में हो रहा पाकिस्तान समर्थन
फरार डकैतों ने किया पुलिस पर हमला
औरंगाबाद ग्रामीण के एसपी मनीष कलवानिया ने बताया कि देर रात पोखरी नाका से फरार हुए डकैतों को पकडऩे के लिए पुलिस ने रात भर देवगांव रंगारी व शिवुर थाना क्षेत्र में कोम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इसी दरमियान पुलिस को जानकारी मिली कि फरार डकैत वैजापुर थाना क्षेत्र के जानेफल शिवार में स्थित मका के खेत में छुपे हुए है। इसी जानकारी पर पुलिस ने उस परिसर में जाल बिछाते ही डकैतों ने क्रुरता से पुलिस पर हमला शुरु किया। जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने डकैतों को शरण आने के लिए अपील करने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला शुरु किया। वहां उपस्थित गांव वालों पर भी डकैतों ने पत्थर बाजी शुरु की।
डकैतों के उग्र रुप के चलते शिवुर थाना के पीएसआई दुलत ने पहले हवा में फायरिंग की। इसी दरमियान डकैतों ने पुलिस कांस्टेबल निकम व पीएसआई भगतसिंह दुलत पर चाकू से हमला किया। जिससे यह दोनों गंभिर रुप से घायल हुए। उधर, पीएसआई दुलत द्वारा की गई फायरिंग में एक डकैत घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए सरकारी घाटी अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस की फायरिंग में घायल हुए डकैत की पहचान 23 वर्षिय अमित उर्फ अमी खान कागद चव्हाण निवासी कोपरगांव जिला अहमद नगर के रुप में की गई है। एसपी कलवानिया ने आशंका जताते हुए कहा कि इस टोली करीब 10 तक सदस्य हो सकते है। डकैतों की टोली में 2 से 3 डकैत फरार होने की आशंका एसपी ने जताई।पुलिस ने डकैतों से तलवार, चाकू, कटर आदि हथियार जप्त किए।
Robbery on farm dacoits attack on police 7 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुरैना में हाईवे पर लूट करने वाले चार शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोचा; पांच लाख रुपये कीमत के जेवर किए बरामद
Jul 07, 2026 | 09:45 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: में शिवराज सिंह चौहान बोले- विकसित गांव से ही बनेगा विकसित भारत
Jul 07, 2026 | 09:42 PMSunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
Jul 07, 2026 | 09:39 PMUPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
Jul 07, 2026 | 09:39 PMबिपत्तारिणी पूजा 2026: क्यों की जाती है मां बिपत्तारिणी की आराधना? जानिए तिथि, पूजा-विधि और इसका महत्व
Jul 07, 2026 | 09:33 PMSAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
Jul 07, 2026 | 09:31 PM‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
Jul 07, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
Jul 07, 2026 | 03:51 PM
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Jul 07, 2026 | 02:01 PM
बांकीपुर उपचुनाव: जनता ही असली मालिक है-संजय झा का बड़ा बयान, प्रशांत कुमार पर साधा सीधा निशाना
Jul 07, 2026 | 11:17 AM
आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM














