- Hindi News »
- Maharashtra »
- Road Could Built In Three Days In Nagpur Union Minister Nitin Gadkari Reprimanded Aai
Nagpur News: तीन दिन में बन सकती थी सड़क…केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एएआई को लगाई फटकार
नागपुर में हवाई अड्डे के पास की जमीन के काम को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को जमकर फटकार लगाई है। नितिन गडकरी ने नागपुरवासियों की तकलीफ भी बयां की।
- Written By: प्रिया जैस

नितिन गडकरी (सौजन्य-एएनआई)
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एएआई को अच्छी डाट लगाई और उनके काम को लेकर फटकारा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नागपुर के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में अत्यधिक देरी के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की खिंचाई की।
यहां एक कार्यक्रम में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि प्राधिकरण पिछले 21 महीनों से नागपुर हवाई अड्डे पर सड़क बनाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन काम अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
नागपुरवासियों को चुकानी पड़ी कीमत
नागपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद नितिन गडकरी ने कहा, “पहले साल में एएआई ने सभी एयरलाइंस को नोटिस भेजा था, जिसके कारण नागपुर हवाई अड्डे पर उड़ानों की संख्या कम हो गई और हवाई टिकट की कीमतें 1.5 गुना बढ़ गईं। नतीजतन, नागपुर के निवासियों को 60-70 करोड़ रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़े।”
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव से नागपुर आया था परिवार, ग्रीन जिम की फिसलनपट्टी बनी काल; मासूम लक्की की मौत से हड़कंप
शेयर बाजार में मुनाफे का लालच पड़ा भारी, नागपुर हाई कोर्ट पहुंचा 19 लाख का विवाद; याचिका खारिज
शौक पूरे करने हेतु करते थे चोरी, नागपुर में 2 नाबालिग वाहन चोर गिरफ्तार, CCTV फुटेज से खुला राज; 5 बाइक बरामद
नागपुर के वोटरों के लिए जरूरी खबर, मतदाता सूची में नाम रखना है तो भरना होगा फॉर्म, चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा
नितिन गडकरी के अनुसार, जब उन्होंने एक साल बाद पूछताछ की, तो एएआई के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सड़क के निर्माण में छह महीने की देरी की है क्योंकि वरिष्ठ नेता (गडकरी और देवेंद्र फडणवीस) अक्सर नागपुर से उड़ान भरते रहते हैं।
तीन दिन में बन सकती थी सड़क
सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने एएआई अधिकारियों से कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस सड़क को तीन दिन में बना सकता था। अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर नितिन गडकरी ने कहा कि अगर तीन किलोमीटर की सड़क बनाने में तीन साल लगेंगे तो भारत अपने बुनियादी ढांचे को कैसे बेहतर बना पाएगा।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
क्या है एएआई?
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन काम करने वाला एक संगठन है, जिसका कॉर्पोरेट मुख्यालय राजीव गांधी भवन सफदरजंग हवाई अड्डे, नई दिल्ली में स्थित है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) कुल 125 हवाई अड्डों का प्रबंधन करता है जिसमें 11 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, 8 सीमा शुल्क हवाई अड्डे, 81 घरेलू हवाई अड्डे और रक्षा हवाई क्षेत्रों में 25 नागरिक परिक्षेत्र शामिल हैं।
Road could built in three days in nagpur union minister nitin gadkari reprimanded aai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














