रायगड में 17 साल की नाबालिग से 5 लोगों ने किया बार-बार दुष्कर्म, 2 आरोपी भी नाबालिग; पुलिस ने लिया हिरासत में

Raigad Crime News: महाराष्ट्र के रायगड जिले के म्हसला में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से 5 लोगों द्वारा बार-बार अत्याचार का खौफनाक मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
Raigad Minor Girl physical Assault Case
रायगड में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्मप्रतीकात्मक तस्वीर, डिजाइन फोटो
Published on
Updated on

Raigad Minor Girl physical Assault Case: महाराष्ट्र के रायगड जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले के म्हसला तालुका में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 5 लोगों द्वारा बार-बार यौन उत्पीड़न करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। इस वारदात ने न केवल स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरे क्षेत्र में भारी जनाक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलने के बाद म्हसला पुलिस स्टेशन में सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए या हिरासत में लिए गए 5 आरोपियों में से 2 आरोपी नाबालिग हैं।

डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर किया अत्याचार

पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी युवक पीड़ित लड़की के जान-पहचान के ही थे। आरोपियों ने पीड़िता को लगातार डराया, धमकाया और किसी को कुछ भी न बताने का दबाव बनाया। पीड़िता को अलग-अलग समय पर बहला-फुसलाकर और ब्लैकमेल करके उसके साथ बार-बार शारीरिक अत्याचार किया गया।

इसके अलावा, यह आरोप है कि अप्रैल 2026 से जून 2026 के बीच, पीड़िता के घर में जब कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था, तब काम करने वाले 40 वर्षीय मिस्त्री ने घर में किसी के न होने का गलत फायदा उठाया। आरोपी मिस्त्री पीड़िता के घर में जबरन घुसा और उसके साथ जबरदस्ती की।

Raigad Minor Girl physical Assault Case
ST बस यात्रियों की बल्ले-बल्ले! अब BHIM ऐप से घर बैठे रिचार्ज करें NCMC कार्ड, यहां देखें पूरी प्रक्रिया

म्हसला पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रायगड जिले की म्हसला पुलिस ने तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए म्हसला पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक (API) चव्हाण के नेतृत्व में एक विशेष टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इस गिरोह में कुछ और लोग भी शामिल थे या किसी तरह का डिजिटल ब्लैकमेलिंग का कोण भी इसमें मौजूद है।

एक ही महीने में दूसरी घटना से जनता में भारी गुस्सा

इस घटना ने पूरे रायगड जिले में महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों के आक्रोश की मुख्य वजह यह भी है कि म्हसला तालुका में पिछले एक महीने के भीतर इस तरह की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे ठीक एक महीने पहले, 23 अगस्त को भी म्हसला तालुका में ही अनुसूचित जाति (SC) की एक नाबालिग लड़की के साथ अत्याचार का मामला सामने आया था। इससे लोगों में भारी गुस्सा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com