रायगड किले पर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बोले- गढ़-किलों की विरासत बचाना सबकी जिम्मेदारी

Eknath Shinde Raigad Fort Visit: संविधान दिवस पर एकनाथ शिंदे ने रायगड किले में शिवाजी महाराज की समाधि को नमन किया और अभियान के समापन पर किलों की विरासत व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day
रायगड किले पर एकनाथ शिंदे(सोर्स: नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संविधान दिवस पर रायगड किले पहुंचे एकनाथ शिंदे।

  • शिवाजी महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • गढ़-किलों की विरासत और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।

  • संविधान को लेकर विपक्ष के आरोपों पर साधा निशाना।

Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रायगड किले पर पहुंचे। यहां उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की समाधि पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा निर्मित गढ़-किले स्वराज्य की दूरदृष्टि, शौर्य, पराक्रम और कुशल प्रबंधन के प्रतीक हैं।

इन ऐतिहासिक धरोहरों की पवित्रता, विरासत और पर्यावरण को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आज की युवा पीढ़ी को शिवराय की दूरदृष्टि और आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

स्वच्छता दूतों से किया संवाद

डिप्टी सीएम शिंदे ने स्वच्छता दूतों से संवाद करते हुए युवाओं से छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदृष्टि से प्रेरणा लेने की अपील की।

गढ़-किलों के संरक्षण के साथ पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। रायगढ़ के हिरकणीवाड़ी में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) की ओर से आयोजित ‘गढ़ों का मान, संविधान का सम्मान’ विशेष अभियान के समापन कार्यक्रम हुआ। शिंदे ने कहा कि शिवाजी महाराज ने किलों पर जल प्रबंधन, अनाज भंडारण, बाजार व्यवस्था और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का दूरदर्शिता के साथ नियोजन किया था। उनके शासन में आम जनता का हित सर्वोपरि था। वहीं, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान न्याय, समानता और लोकतंत्र के मूल्यों को मजबूत करता है। संविधान के कारण सामान्य परिवार का व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का अवसर प्राप्त कर सकता है।

Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day
रायगड किले पर एकनाथ शिंदे(सोर्स: नवभारत)
Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day
सभी पार्टियों ने आंबेडकर को एक समुदाय तक सीमित रखा, अभिजीत दीपके के बदले तेवर; विपक्ष से खफा हुई CJP?

विपक्षी दलों पर निशाना साधा

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2015 में संविधान दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व दिए जाने का भी उल्लेख किया। साथ ही संविधान खतरे में होने का आरोप लगाकर आंदोलन करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान को लेकर जनता के बीच गलत धारणा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के 218 किलों का दौरा करने वाली 8 वर्षीय बालिका के गढ़ संरक्षण संबंधी सुझावों की सराहना की। उन्होंने किलों पर प्लास्टिक कचरे, अतिक्रमण और प्रदूषण को रोकने की आवश्यकता जताई। वृक्षारोपण, सौर ऊर्जा, जल प्रबंधन और स्वच्छता के कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पाचाड-महाड मार्ग पर वनराई बंधारों का निरीक्षण किया। ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे और नदियों के प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए स्थानीय निकायों के सहयोग की आवश्यकता बताई। किसानों को पर्यावरण अनुकूल तकनीक, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर और अनुदान के माध्यम से प्रोत्साहन देने की बात भी कही।

Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day
रायगड किले पर एकनाथ शिंदे(सोर्स: नवभारत)
Eknath Shinde Raigad Fort Visit Constitution Day
1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

जहां संकट, वहां शिवसेना

शिंदे ने कहा कि किसानों, आम नागरिकों और संकटग्रस्त लोगों के साथ खड़ा रहना सरकार की जिम्मेदारी है। ‘जहां संकट, वहां शिवसेना’ की भावना से सहायता कार्य जारी हैं। उन्होंने अपील की कि गढ़ संरक्षण का अभियान महज सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि व्यापक जनआंदोलन का रूप ले।

कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे, रायगढ़ के पालकमंत्री भरत गोगावले, एमपीसीबी अध्यक्ष सिद्धेश कदम, सांसद डॉ. ज्योति वाघमारे, जिलाधिकारी किशन जावले, युवासेना के कोकण विभाग सचिव विकास गोगावले सहित शिवसेना के पदाधिकारी, स्वच्छता दूत और बड़ी संख्या में शिवभक्त नागरिक उपस्थित रहे।