भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने चखे खानदेश के व्यंजन

Bharat Jodo Yatra
Updated on

जलगांव : कांग्रेस (Congress) के नेता और सांसद राहुल गांधी (MP Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहुंच गई है। इस भारत जोड़ो यात्रा में हजारों की संख्या में अधिकारी, कार्यकर्ता और आम जनता भी शामिल हुई है। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान खानदेशी भरते का स्वाद लिया। कांग्रेस नेता डॉ. उल्हास पाटिल की ओर से 6 क्विंटल बैगन और ब्रेड की व्यवस्था की गई। 

खानदेश आने वाले सैलानियों को यहां के बैगन के भरते का स्वाद न मिले तो यह बात किसी के गले नहीं उतरेगी। खामदेश में आने वाले अतिथियों का स्वागत बैगन के भरते, ब्रेड, दही सलाद से किया जाता है। पूरे गुलाबी ठंड में भरता खाने का ही कुछ और रहता है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। यह यात्रा हाल ही में नांदेड़ होते हुए महाराष्ट्र में दाखिल हुई है। इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ हजारों की संख्या में अधिकारी, कार्यकर्ता और सभी आम नागरिक भी शामिल हुए हैं। 

कांग्रेस नेताओं ने जमकर खाया खाना

डॉ. उल्हास पाटिल ने करीब 10,000 लोगों के लिए खानदेशी भरी, ब्रेड, दही सलाद की व्यवस्था की, इसके लिए 6 क्विंटल बैंगन उपलब्ध कराया गया था।  खानदेश के रहने वाले भरत और दिगंबर कोल्हे द्वारा तैयार की गई रोटी, कांग्रेस नेताओं ने जमकर खाई। यात्रा में भाग लेने वाले यात्रियों ने भी खानदेशी आदरातिथ्य की सराहना की। आतिथ्य सत्कार के लिए गोदावरी आईएमआर कॉलेज के निदेशक डॉ. खानदेशी, गोदावरी फाउंडेशन के सदस्यों के साथ प्रशांत वारके, योगेश पाटिल, वरिष्ठ लेखाकार, बापू नेमाडे, नरेंद्र पाटिल, रोशन महाजन ने मदद की।

Navbharat Live
navbharatlive.com