पुणे एयरपोर्ट पर भीड़ नियंत्रण के लिए एक्स-रे मशीन, CISF जवानों की भी संख्या बढ़ेगी

Pune airport
Published on: 
Updated on: 

पुणे: पुणे एयरपोर्ट प्रशासन (Pune Airport Administration) ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रति करने के लिए टर्मिनल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यात्रियों के बैग और यात्रियों की जांच जल्द हो इसके लिए तीन अतिरिक्त एक्स-रे मशीन (X-Ray Machine) डोमेस्टिक टर्मिनल में लगाए गए हैं। इस तरह से अब डोमेस्टिक में एक्स-रे मशीनों की संख्या नौ हो गई हैं, जबकि दूसरी तरफ सीआईएसएफ (CISF) के जवानों की भी संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है।  इसके अनुसार, 41 अतिरिक्त जवान एयरपोर्ट पर तैनात किए जाएंगे। 

पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट पर बढ़ रही भीड़ प्रशासन की दृष्टि से चिंता का विषय बना हुआ है। दिनभर में 30 हजार से अधिक लोग पुणे एयरपोर्ट से सफर कर रहे हैं। कुछ लोगों ने बढ़ती भीड़ पर नाराजगी व्यक्त की हैं। 

लोगों ने की नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शिकायत 

कुछ लोगों ने तो सीधे नागरिक उड्डयन मंत्रालय से इसकी शिकायत की हैं। इसका संज्ञान लेते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने भीड़ को विभक्त करने और उस पर नियंत्रण रखने के लिए कुछ योजना बनाई है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com