पुणे के लोहगांव में घर के बाथरूम में मिला महिला का शव

death
Representative Photo/Social Media
Published on: 
Updated on: 

पुणे: पुणे (Pune) के लोहगांव (Lohgaon) में एक बंद घर में महिला (Woman) का शव (Dead Body) मिलने से खलबली मच गई है। बाथरूम (Bathroom) में महिला का शव मिला है। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनैतिक संबंध में यह हत्या की गई है। मृतक का नाम सुनीता सूर्यवंशी (40) है । इस मामले में विमानतल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सुनीता अपने पति और दो बेटियों के साथ लोहगांव में रहती थी। उसका सब्जी बेचने का काम था। रात के वक्त उसके पति और दोनों बेटियां सब्जी गाड़ी पर गए थे। सुनीता घर में अकेली थी। पति और दोनों बेटियां रात करीब 11 बजे वापस आए। उन्हें घर पर ताला लगा नजर आया। सुनीता का फोन भी बंद था। पति और बेटियों को लगा कि सुनीता बाहर गई होगी।

गला दबाकर हत्या की करने की आशंका

उन्होंने कुछ देर इंतजार किया, लेकिन सुनीता वापस नहीं आई। उसका फोन भी बंद आ रहा था। आखिरकार रात 12 बजे उसके पति ने घर का ताला तोडा और अंदर जाकर देखा। उन्हें बाथरूम में सुनीता का शव मिला। तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। विमानतल पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर भरत जाधव, पुलिस इंस्पेक्टर जगताप और टीम घटनास्थल पर पहुंची। सुनीता के गले पर निशान नजर आए। सुनीता की गला दबाकर हत्या की गई है। संदिग्ध आरोपी के बारे में जानकारी मिल गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है। आशंका है कि अनैतिक संबंध में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध आरोपी के साथ महिला उसके गांव भी गई थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com