जिले के 58 गांवों में जारी है 41 टैंकरों से जलापूर्ति, नौ तहसील पुरी तरह टैंकर मुक्त

Water Tanker Supply
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पुणे: जिले में बारिश का जून माह शुरू होने के बाद भी जिले के कुल 58 गांव और 250 वाड़ा बस्तियों में 41 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। वहीं जिले के 13 तहसीलों में से नौ तहसील पुरी तरह टैंकर मुक्त हुए है। जिले के कुल 89 हजार 373 ग्रामीणों की प्यास टैंकरों के माध्यम से बुझाई जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष टैंकरों की संख्या 25 से कम हुई है। पिछले वर्ष जिले में 66 टैंकरों से जलापूर्ति की जा रहीं थी। 

पहले सप्ताह में कुल दस ही टैंकर हुए थे शुरू 

इस वर्ष देर से जिले में पानी के टैंकर शुरू हुए थे। इसमें मई माह के पहले सप्ताह में कुल दस ही टैंकर शुरू हुए थे। जून माह में बारिश होने का माहिना होता है। इस माह में टैंकरों की संख्या कम हो जाती है। परंतु इस वर्ष जून माह में उल्टा पानी के टैंकरों की संख्या बढ़कर 41 तक पहुंच गई है। जिले के 13 तहसीलों में से केवल नौ तहसील की टैंकर मुक्त हुए है। अन्य चार तहसीलों में अभी 41 टैंकर शुरू है. इन तहसीलों में भोर, आंबेगाव, जुन्नर और खेड़ का समावेश है। सबसे अधिक 14 टैंकर आंबेगाव तहसील शुरू है। 

13 गांवों के कुल 28 हजार 391 लोगों को टैंकरों से जलापूर्ति 

आंबेगाव तहसील के के कुल 13 गांवों के कुल 28 हजार 391 लोगों को टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है। वहीं खेड़ तहसील के 13, जुन्नर तहसील के 16 और भोर तहसील के छह गांवों में टैंकरों से जलापूर्ति की जा रहीं है। टैंकर मुक्त तहसीलों में जिले के बारामती, इंदापूर, दौंड, हवेली, मावल, मुलशी, पुरंदर, शिरूर और वेल्हे तहसील का समावेश है।

Navbharat Live
navbharatlive.com