- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Veer Savarkar Gaurav Yatra Started In Chinchwad
चिंचवड में निकली वीर सावरकर गौरव यात्रा
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड शहर बीजेपी (Pimpri-Chinchwad City BJP) की ओर से महाराष्ट्र के समाज सुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के सम्मान में वीर सावरकर गौरव यात्रा (Veer Savarkar Gaurav Yatra) निकाली गयी। चिंचवड़ (Chinchwad) विधानसभा क्षेत्र के हजारों सावरकर प्रेमियों ने हम सावरकर हैं का नारा लगाते हुए इस गौरव यात्रा में भाग लिया।
वीर सावरकर गौरव यात्रा की शुरुआत शिव वंदना के रूप में रहाटनी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर सावरकर की वंशज सत्यकी सावरकर, बीजेपी विधायक अश्विनी लक्ष्मण जगताप और सावरकर के वेश में राजेंद्र परदेशी ने माल्यार्पण से की। इस गौरव यात्रा में नादब्रह्म पारंपरिक ढोल ताशा दस्ते, सांगवी की डोनेट सोसायटी की महिलाओं का ढोल लेझिम दल और तुलजा भवानी पुरुष खेल प्रशिक्षण संस्थान सांगवी ने भाग लिया और अपने खेल का प्रदर्शन किया। वहीं ज्ञान शिक्षण संस्थान के वारकरी छात्रों ने टाल मृदुंग गायन में भाग लिया। स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के सम्मान में निर्मित चित्ररथ इस यात्रा का विशेष आकर्षण था। सावरकर गौरव यात्रा की सारी योजना और आयोजन चिंचवड विधानसभा विधायक अश्विनी जगताप ने किया। महासचिव एड. मोरेश्वर शेडगे ने उन्हें सहयोग दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हमला, जीतू पटवारी बोले- पेपर लीक में बीजेपी की भूमिका की जांच हो
दीदी के घर से बंगाल पर शासन करेंगे सुवेंदु, भवानीपुर से शपथ लेकर अधिकारी ने साफ कर दिया अपना इरादा
पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री विश्वास सारंग ने छोड़ा गाड़ियों का काफिला, लोगों से की ईंधन बचाने की अपील
Diljit Manager Firing Case: हरपाल चीमा का बड़ा दावा, भाजपा का ऑफर ठुकराना पड़ा भारी, लॉरेंस-BJP में कनेक्शन!
उत्साह के साथ निकली यात्रा
बीजेपी के शहर अध्यक्ष और विधायक महेश लांडगे, पूर्व महापौर उषा उर्फ माई ढोरे, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी धनंजय गावडे, नितीन वाटकर, सावरकर सामाजिक संस्था के श्रीनिवास कुलकर्णी, शिवसेना के जिला प्रमुख बालासाहेब वाल्हेकर, शहरप्रमुख निलेश तरस, प्रहार संगठन के शहर अध्यक्ष संजय गायके, पूर्व सदन नेता नामदेव ढाके, स्थायी समिती के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र राजापुरे, पूर्व उपमहापौर झामाबाई बारणे, प्रदेश सदस्य संतोष कलाटे, चंद्रकांत नखाते, संगठन महासचिव अमोल थोरात, भाजयुमो के शहराध्यक्ष संकेत चौंधे, महिला मोर्चा शहराध्यक्षा उज्वला गावडे, सांगवी-किवले मंडलाध्यक्ष विनोद तापकीर, चिंचवडगाव-किवले मंडलाध्यक्ष योगेश चिंचवडे, पूर्व नगरसेविका सुनिता तापकीर, उषा मुंढे, आरती चौंधे, सविता खुले, शारदा सोनावणे, निर्मला कुटे, नीता पाडले, अश्विनी चिंचवडे, वैशाली जवलकर, पूर्व नगरसेवक शशिकांत कदम, हर्षल ढोरे, संदिप कस्पटे, विनायक गायकवाड, सुरेश भोईर, बाबा त्रिभुवन, राजेंद्र गावडे, सचिन साठे, महेश जगताप, संदिप नखाते, गोपाल मालेकर, संदिप गाडे के साथ बीजेपी, शिवसेना और महायुति के घटक दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Veer savarkar gaurav yatra started in chinchwad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1600 सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ग्रेच्युटी भुगतान को लेकर MBMC मुख्यालय पर प्रदर्शन
May 13, 2026 | 07:43 PMAlia Bhatt ने कान्स में उठाया मेल सेंट्रिक फिल्मों का मुद्दा, बोलीं- किसी को अलग क्यों करना?
May 13, 2026 | 07:42 PMभोपाल में रिटायर्ड जज की बहू की संदिग्ध मौत, मृतक के भाई ने पति पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; जानें पूरा मामला
May 13, 2026 | 07:36 PMइंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
May 13, 2026 | 07:30 PMEPC Project: एफकॉन्स का यूरोप में प्रवेश, मिला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय ठेका
May 13, 2026 | 07:22 PMPostpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
May 13, 2026 | 07:22 PMपाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
May 13, 2026 | 07:16 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














