-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Two And A Half Hour Marathon Meeting Of Mla Anna Bansode On Pending Issues Of Pimpri Chinchwad City
पिंपरी-चिंचवड शहर के लंबित मसलों पर विधायक अण्णा बनसोडे की ढाई घंटे की मैराथन बैठक
- Written By: प्रभाकर दुबे

पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड शहर (Pimpri-Chinchwad City) के विभिन्न लंबित मसलों (Pending Issues) को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अण्णा बनसोड़े (MLA Anna Bansode) ने पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका कमिश्नर राजेश पाटिल (Commissioner Rajesh Patil) के साथ ढाई घंटे तक मैराथन बैठक की। इसमें शहर के विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा करने के बाद महानगरपालिका प्रशासन ने इन मसलों पर तत्काल कार्रवाई करने का फैसला किया है। बैठक में कमिश्नर राजेश पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त विकास ढाकने, जितेंद्र वाघ सहित विभिन्न विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए विधायक बनसोडे ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से शहर में पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका से संबंधित विभिन्न नागरिक मसलों की ओर ध्यानाकर्षित किया जा रहा है। इसके लिए कमिश्नर को बयान भी दिया गया है। हालांकि, इस पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर वह सीधे महानगरपालिका मुख्यालय गए और शहर में लंबित मुद्दों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण समिति की नियुक्ति कई दिनों से लंबित थी। 10 में से सात सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
मैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
Ajit Pawar Jayanti: सुबह 6 बजे की मीटिंग और 5:55 पर एंट्री! अजित दादा के इस आयरन रूल्स से कांपते थे अफसर
प्रस्ताव तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा
शहर में महानगरपालिका के कैंसर अस्पताल की मांग है, इसके साथ ही तीसरे पक्ष के लोगों के इलाज के लिए अगले कुछ दिनों में एक अलग वार्ड बनाया जाएगा। तृतीयपंथी व्यक्तियों को जेंडर दाखिला देने, उनके लिए अलग स्वछतागृह बनाने, उनकी सुरक्षा रक्षक पद पर नियुक्ति, उद्यानों की देखभाल के ठेका देने जैसी गतिविधियां एलजीबीटी समुदाय के लिए शहर में होगी। मिलिंद नगर में, बुद्ध विहार और सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए लोगों की बार-बार मांग थी। इसके लिए मिलिंद नगर में 5 से 7 गुंठा भूमि तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। दलित बस्ती सुधार योजना से नये कार्यों का प्रस्ताव अभी तक डीपीडीसी को नहीं भेजा गया है। साढ़े सात करोड़ रुपए का प्रस्ताव तुरंत तैयार कर जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
कई योजना को लेकर हुई चर्चा
भ्रष्टाचार और नियमों का पालन न करने के कारण ओपन जिम उपकरण खरीदी के निलंबन के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार आगे की कार्रवाई करने का निर्णय इस बैठक में लिया गया। लिंक रोड पिंपरी स्थित पतराशेड झुग्गी पुनर्वास परियोजना में घरों का आवंटन निरस्त कर मूल झुग्गीवासियों को प्राथमिकता देकर तत्काल आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना है। निगड़ी भक्ति- शक्ति चौक से मुकाई चौक तक फ्लाईओवर और सड़क के काम की तकनीकी खामियों को दूर जरूरत हो तो अतिरिक्त निधि उपलब्ध कराकर इसका काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, यह भी विधायक अण्णा बनसोडे ने सूचित किया। इसके साथ ही, फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन के कार्यालय के लिए अद्यतन स्थान उपलब्ध कराया जाएगा।
Two and a half hour marathon meeting of mla anna bansode on pending issues of pimpri chinchwad city
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना ऐसा संभव नहीं! CJP आंदोलन में लाठीचार्ज पर राज ठाकरे का केंद्र से सवाल
Jul 24, 2026 | 05:34 PMविंध्य एक्सप्रेसवे को मिली रफ्तार: 341 गांवों की 4611 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, सोनभद्र तक सफर होगा आसान
Jul 24, 2026 | 05:32 PMइंस्टाग्राम पर मिलता था एमडी ड्रग्स का ऑर्डर, इंदौर पुलिस ने पकड़े 3 अंतरराज्यीय तस्कर
Jul 24, 2026 | 05:27 PMनासिक में कुदरत का कहर! गोदावरी-दारणा नदियां उफान पर, 84 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, कई गांव डूबे
Jul 24, 2026 | 05:24 PMWhatsApp ला सकता है बड़ा सिक्योरिटी अपडेट, 6 अंकों का PIN होगा पुराना, अब अकाउंट की सुरक्षा करेगा पासवर्ड
Jul 24, 2026 | 05:16 PMre NEET में बेटी को मिले कम अंक पिता को आया हार्ट अटैक, सदमे में अहिल्यानगर का परिवार
Jul 24, 2026 | 05:13 PMछात्र आंदोलन के दौरान युवती से बदसलूकी का VIDEO वायरल, मुंबई पुलिस ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Jul 24, 2026 | 05:13 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














