मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ऐसे रुकेगा हादसों का सिलसिला, चल रहा ये काम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Mumbai-Pune Expressway Road Accidents
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पुणे: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर हादसों (Accidents) को नियंत्रित करने के लिए हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (HTMS) लगाने का काम चल रहा है और सितंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। वहीं, आईआरबी कंपनी (IRB Company) की ओर से वाहनों के लिए विशेष स्टॉप (Special Stop) बनाने की अवधारणा प्रस्तावित की गई है और इसे राज्य सरकार की मंजूरी मिलते ही हाईवे पर स्थापित करने की योजना है।

राज्य सरकार ने बढ़ती रफ्तार के कारण एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने के लिए 'आईटीएमएस सिस्टम' (ITMS System) लागू करने का आदेश दिया था। इसके मुताबिक, हर चार किलोमीटर पर 'स्पीड डिटेक्शन सिस्टम', 'लेन डिसिप्लिन वॉयलेशन डिटेक्शन सिस्टम' जैसी व्यवस्था लागू करने का काम चल रहा है।

वाहनों के रफ्तार पर नजर रखना होगा संभव

इसलिए इन खास उपकरणों के जरिए वाहनों की रफ्तार पर नजर रखना संभव होगा। हाईवे के इतने संवेदनशील 94 किमी हिस्से में यह सिस्टम लागू किया जाएगा और फिलहाल 40 फीसदी काम पूरा हो चुका है। ये काम सितंबर के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।

निश्चित अंतराल पर वाहनों को रोकने का प्रस्ताव तैयार 

इस हाईवे पर दर्शनीय स्थल हैं। ऐसे में राहगीर सड़क किनारे वाहनों को रोक देते हैं। साथ ही इस व्यस्त हाईवे पर वाहनों के रेस्त्रां या अन्य जगहों पर रुकने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। उसी के समाधान के रूप में 'आरएबी कंपनी' की ओर से हाईवे पर निश्चित अंतराल पर वाहनों को रोकने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है और उनसे निर्देश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।