-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- There Has Been A Jump Of 15 To 20 Percent In The Prices Of Vegetables And Fruits In Pune
Pune मंडी में सब्जियों के दाम 15-20% बढ़े, सातारी अदरक और शिमला मिर्च महंगे
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune की सब्जी मंडियों में रविवार को कम आवक के कारण चुनिंदा सब्जियों और फलों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत का उछाल देखने के लिए मिला है। साथ ही दशहरे में फूलों की कीमतों में उछाल की उम्मीद है।

पुणे की सब्जी मंडी (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: पुणे के गुलटेकड़ी स्थित मंडी में रविवार को आवक कम होने के कारण सातारी अदरक, भिंडी, टमाटर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और मटर के दामों में 15 से 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
व्यापारियों ने बताया कि अन्य सभी प्रकार के फलों और सब्जियों के दाम स्थिर रहे। दूसरी ओर दशहरे के चलते फूलों के दाम चढ़ने की संभावना है। वहीं बारिश के चलते फलों की मांग घटी है। राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी गुलटेकड़ी स्थित मंडी में लगभग 80 ट्रक फल और सब्जियां पहुंची।
वहीं कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से 24 से 25 टेंपो हरी मिर्च, इंदौर से 5 से 6 टेंपो गाजर, कर्नाटक से 2 टेंपो गोभी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु से 2 से 3 टेंपो शेवगा, तमिलनाडु से 150 से 160 क्रेट तोतापुरी कैरी, कर्नाटक से 3 टेंपो बेवड़ा, गुजरात से 5 से 6 टेंपो मूंगफली, मध्य प्रदेश से लगभग 10 से 12 टेंपो लहसुन और इंदौर, आगरा और स्थानीय क्षेत्रों से 30 से 40 टेंपो आलू की आवक हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
21 जून को ही क्यों होता है साल का सबसे लंबा दिन? जानिए धरती और सूर्य के इस अनोखे रिश्ते का रहस्य
फादर्स डे 2026: पापा के चेहरे पर ला देंगे मुस्कान ये खास तोहफे, जिंदगीभर याद रहेगा आपका प्यार
मंगल दोष से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 प्रभावी उपाय, विवाह की बाधाएं होंगी दूर और दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली
रेलवे का बड़ा फैसला: अब बिना टिकट यात्रा पर लगेगा दोगुना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम
स्थानीय क्षेत्र से लगभग 400 से 500 बोरे सातारी अदरक, 5 से 6 ट्रक भिंडी, 3 से 4 ट्रक अमरूद, 6 से 7 हजार क्रेट टमाटर, 2 से 3 ट्रक हरी मिर्च, 5 से 6 ट्रक खौरा, 7 से 8 ट्रक फूलगोभी, 3 से 4 ट्रक गाजर, 4 से 5 टुक पत्तागोभी, 7 से 8 ट्रक शिमला मिर्च, 50 ट्रक मूंगफली, 400 से 500 ट्रक मटर, 10 से 12 ट्रक लाल कहू, लगभग 50 से 60 ट्रक प्याज और 2500 ट्रक आलू की आवक हुई, ऐसी जानकारी मार्केट यार्ड के
सब्जियों के दाम प्रति 10 किलो
प्याजः 80-130 रुपये, आलू 130-220, नया आलू 170 220, लहसुन: 250-800, अदरक सातारी: 300-600, भिंडी 600-800, अमरूद: 600-800, टमाटर 250-350, दोडका: 250-350, हरी मिर्च 250-350, कडू: 100-150, खीरा 150-200, करली। हरा 250-300, सफेद 200-220, पापड़: 400-450, फूलगोभी 150-200, गोभी 150-220, बैगन 300-500, शिमला मिर्च: 800-1200, शेवगाः 1000-1100, गाजर 250-350, चुकंदर 150-160, अरवी: 200-250, मूंगफली: 400-450, मटर: 1500 से 2000, लाल कडू: 100-150, तोतापुरी कैरी: 500-600, सूरनः 180-200, मक्का मुट्टा: 50-100, नारियल (सेकडा): 1000-1600 रुपये।
ये भी पढ़ें :- आलंदी में बकायेदारों के लिए राहत, संपत्ति कर जुर्माने पर मिलेगी 50% से 100% छूट
फलों के दाम
नीबू (प्रति बोरी): 150-500 रुपये, मोसंबी (तीन दर्जन): 120-240, (चार दर्जन): 30-90। संतरा (10 किली): 150-600, अनार (प्रति किली): केसर: 50-150, गणेश: 5-25, तरबूज: 7-12, खरबूज 20-30, पपीताः 12-30, विक्कू (दस किली): 100-600, अमरूद (20 किलो): 300-500, अनानास (एक दर्जन) 100-600, सीताफल (एक किलो): 15-100, बेर (10 किलो): चमेली 220-270, चेक नट 600-800 रुपये।
There has been a jump of 15 to 20 percent in the prices of vegetables and fruits in pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














