- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Thackeray Is Troubled By The End Of Politics Abu Azmi
राजनीति खत्म होने से परेशान हैं ठाकरे : अबू आजमी
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : पिंपरी-चिंचवड (Pimpri-Chinchwad) शहर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी (MLA Abu Azmi) ने एक संवाददाता सम्मेलन में मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे (MNS Supremo Raj Thackeray) पर करारी टिप्पणी की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, बार-बार भूमिका बदलते रहने से उनकी राजनीति (Politics) खत्म हो गई है, इसलिए वे परेशान (Upset) हैं। उन्होंने आज तक हिंसा के बीज बोए हैं और अब शूल उगने का शिकवा कर रहे हैं। इसी कारण आज उन पर यह नौबत आयी है।
संवाददाता सम्मेलन में देश और महाराष्ट्र में बिगड़ते हालातों पर प्रकाश डालने के साथ समाजवादी के विधायक ने केंद्र की बीजेपी सरकार के साथ ही महाराष्ट्र की महाविकास आघाडी सरकार पर भी अपनी नाराजगी जताई। महाविकास आघाडी सरकार में शामिल रहने के बावजूद सरकार पर उनकी नाराजगी और मंत्री पद से जुड़े एक सवाल के जवाब में आजमी ने कहा कि, जो लोग कैबिनेट में बैठकर, हम कितने बड़े हिंदुत्ववादी हैं और हमने कैसे बाबरी मस्जिद गिराई, इस होड़ में शामिल हो रहे हैं, उनके साथ या उनके बगल में बैठने की मेरी बिल्कुल भी इच्छा नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
पिंपरी चिंचवड़ में बिजली के खंभों पर अवैध केबल जाल के खिलाफ मनपा सख्त, ऑपरेटर्स को मिला 30 दिन का अल्टीमेटम
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
‘मेरा क्या होगा’ इस चिंता में हैं
राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के रदद् किये जाने और आज की पुणे में हुई सभा में उनके भाषण पर एक सवाल के जवाब में विधायक अबू आजमी ने कहा, राजनीति खत्म हो जाने से परेशान ठाकरे ‘मेरा क्या होगा’ इस चिंता में हैं। इसलिए वे लगातार अपनी भूमिका बदल रहे हैं। कभी पक्ष में तो कभी विरोध में बयानबाजी की नौटंकी कर रहे हैं। प्रभु राम को ही लगता कि राज ठाकरे अयोध्या में आये। उन्होंने हमेशा हिंसा और द्वेष की सियासत की इसलिए आज उन पर यह नौबत आई है। उत्तर भारतीयों से माफी मांगने संबन्धी बीजेपी सांसद की मांग का समर्थन करते हुए आजमी ने कहा कि, उन्हें उत्तर भारतीयों से माफी मांगने के बाद ही अयोध्या जाना चाहिए। वैसे उत्तर भारतीय अपने सम्मान और स्वाभिमान के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं, यह चेतावनी भी उन्होंने दी।
कोई विकास की बात नहीं कर रहा
आज देश के हालात बदतर होते जा रहे हैं। देश के संविधान के विरोध में लगातार जाति धर्म को खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। कभी कोई मंदिर पर बोल रहा है तो कभी कोई मस्जिद पर, तो कोई लाउडस्पीकर पर, हालांकि विकास पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। एयर इंडिया, रेलवे, जैसे सरकारी उपक्रमों को बंद किया जा रहा है, निजीकरण के जरिये आरक्षण खत्म करने की कोशिश की जा रही है। संसद, पीएमओ, राष्ट्रपति भवन गिराकर 50 हजार करोड़ की लागत से नए निर्माण किये जा रहे हैं। जो कुछ श्रीलंका में हुआ उसका अनुकरण भारत में किया जा रहा है। उदाहरण सहित यह स्पष्ट करते हुए अबू आजमी ने यह चिंता भी जताई कि भारत देश भी श्रीलंका की कगार पर है।
Thackeray is troubled by the end of politics abu azmi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMPHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













