-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- So Many Lakhs Of Rupees Were Withdrawn From The Rupee Bank In The Name Of A Dead Person
मृत व्यक्ति के नाम से रूपी बैंक से निकाले इतने लाख रुपए, ऐसे सामने आया मामला, पढ़ें डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पिंपरी: समान नाम के एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेज (Fake Document) जमा कराकर पांच लाख रुपए निकाल लिए। यह घटना तब सामने आई जब मूल खाताधारक की मौत हो जाने के कारण उसकी पत्नी पैसे निकालने के लिए रसीद लेकर बैंक गई। यह घटना पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) भोसरी स्थित रूपी सहकारी बैंक (Rupee Cooperative Bank) में 18 अक्टूबर 2021 से 20 अप्रैल 2023 के बीच हुई। जिस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उसका नाम रामशंकर बाबूराम विश्वकर्मा (निवासी दिघी, पुणे) है। इस मामले में बैंक के प्रभारी प्रबंधक राहुल नाइक ने भोसरी थाने में शिकायत दर्ज (Complaint Registered) कराई है।
पुलिस के मुताबिक, साल 2013 में को-ऑपरेटिव अकाउंट्स और रिजर्व बैंक ने कार्रवाई करते हुए रूपी को-ऑप बैंक पर आर्थिक बंदिशें लगा दी थी। उसके बाद बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया गया और बैंक में प्रशासक नियुक्त किया गया। इसके बाद खाताधारक किसी भी खाते से कोई राशि नहीं निकाल सके। अगस्त 2021 में बैंक ने केंद्र सरकार, बीमा कंपनी और विभिन्न विभागों से चर्चा कर खाताधारकों की गाढ़ी कमाई दिलाने का प्रयास किया और बैंक के खाताधारकों को पांच लाख रुपए तक भुगतान की स्वीकृति मिली। खाताधारकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन एवं खाते से संबंधित दस्तावेज जमा कर राशि निकालने का अनुरोध किया गया।
ICICI बैंक खाते में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए
इसमें आरोपित रामशंकर विश्वकर्मा ने भी आवेदन दिया था। उसने उस आवेदन में उसने डिपॉजिट की रसीद होने का एहसास दिलाया, लेकिन विश्वकर्मा ने एक क्षतिपूर्ति बांड लिखा कि वे रसीदें जमा नहीं कर सके क्योंकि वे गायब थी। साथ ही उन्होंने पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासबुक भी पेश किया। उस बांड पर भरोसा करते हुए वादी ने 22 मार्च 2022 को विश्वकर्मा के आईसीआईसीआई बैंक खाते में पांच लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। सात-आठ महीने के बाद शांति विश्वकर्मा बैंक आई। उन्होंने बैंक को बताया कि उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके पति का बैंक में सावधि जमा खाता है। शांति ने अपनी रसीदें भी जमा की।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे रिंग रोड परियोजना की बढ़ी रफ्तार, वडगांव मावल में फ्लाईओवर और उसें खिंड सुरंग का निर्माण युद्ध स्तर पर
पिंपरी में मानसून की तैयारियां तेज: कमिश्नर ने किया मूला नदी तट का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश
पिंपरी में आपदा प्रबंधन के दावों की खुली पोल, ऊंची इमारतों के आगे बेबस फायर ब्रिगेड, कागजों पर अर्ली वार्निंग
चुनावी वादे और खोखले आश्वासन: पवना बांध विस्थापितों का आक्रोश चरम पर, प्रशासन की सुस्ती पड़ रही भारी
पुलिस कर रही मामले की जांच
उसके बाद बैंक के ध्यान में आया कि बैंक से पांच लाख रुपए निकालने वाला मूल रमाकांत विश्वकर्मा नहीं बल्कि कोई और व्यक्ति है। बैंक ने धन वाहक विश्वकर्मा से पत्र व्यवहार किया और उनसे पैसे वापस करने को कहा। बैंक ने उनके बचत खाते से राशि काट ली। अभियोजन पक्ष ने कहा कि शेष 4 लाख 32 हजार 771 रुपये न लौटाकर विश्वकर्मा ने बैंक से धोखाधड़ी की। भोसरी पुलिस जांच कर रही है।
So many lakhs of rupees were withdrawn from the rupee bank in the name of a dead person
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














