-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sisters Of Pune Sent More Then 1 Lakh Rakhis For Indian Soldiers
सरहद पर रक्षाबंधन: पुणे की बहनों ने भारतीय जवानों के लिए भेजी सवा लाख राखियां
- Written By: आकाश मसने
नागरिकों की सुरक्षा के लिए सैनिक चौबीसों घंटे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इन जवानों को भाई मानने वाली पुणे की बहनें सीमा पर तैनात जवानों के लिए सवा लाख राखियां भेजने जा रही हैं। राखियां भेजने से पहले श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हुए इन राखियों की पूजा की गई।

राखियां भेजने से पहले श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में की गई प्रार्थना
पुणे: नागरिकों की सुरक्षा के लिए सैनिक चौबीसों घंटे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। इन जवानों को भाई मानने वाली पुणे की बहनें सीमा पर तैनात जवानों के लिए सवा लाख राखियां भेजने जा रही हैं। राखियां भेजने से पहले श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में सैनिकों के लिए प्रार्थना करते हुए इन राखियों की पूजा की गई। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता के जयकारे से गूंज उठा।
सैनिक मित्र परिवार एवं सहयोगी संगठनों द्वारा भेजी गई रक्षा सामग्री श्रीमती लक्ष्मीबाई दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर में अर्पित की गई। सुनीता राजे पवार, विभावरी बडवे, मीनाक्षी गुरव द्वारा राखियों की पूजा की गई। जिसके बाद इन राखियों को सीमा पर तैनात जवानों के लिए डाक द्वारा भेजा गया। इस अवसर पर सैनिक मित्र परिवार के आनंद सराफ, दत्त मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र बलकवडे, एडवोकेट प्रताप परदेशी, रजनी उकारंडे, शिवराज कदम जागीरदार, सारंग सराफ उपस्थित थे। राखी के साथ-साथ स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्र भी सैनिकों को भेजे गए।
1998 से भेजते है राखियां
इस दौरान आनंद सराफ ने कहा कि भारतीय त्योहार रक्षा बंधन रिश्तों को मजबूत करने का जरिया हैं। देश के सीमावर्ती इलाकों में हर रेजिमेंट को राखियां भेजी जाती हैं। राखियां पहुंचने के बाद सभी धर्मों के देवी-देवताओं की पूजा कर सैनिकों की फौलादी कलाइयों पर राखी बांधी जाती है। अक्सर सैनिक जवाब में पत्र और उपहार भी भेजते हैं। 1998 से सीमा पर तैनात जवानों को राखियां भेजी जा रही हैं। हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
पुरंदर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण: सहमति पत्र जमा करने की मियाद 16 अगस्त तक बढ़ी, 92% किसान हुए तैयार
पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला
‘गूंगी गुड़िया’ तंज पर NCP का पलटवार! सुनेत्रा पवार गुट ने कांग्रेस को याद दिलाया इंदिरा गांधी का इतिहास
इस अवसर पर फरासखाना सहायक पुलिस आयुक्त नूतन पवार, वीरमाता गीता गोडबोले, भाजपा शहर उपाध्यक्ष स्वरदा बापट, मनसे महिला शहर अध्यक्ष वनिता वागस्कर, साहित्य परिषद की समन्वयक सुनीता राजे पवार, पुणे श्रमिक पत्रकार संघ की महासचिव मीनाक्षी गुरव, रमन बाग की प्रधानाध्यापिका चारुता प्रभुदेसाई, रामराज्य सहकारी बैंक के नंदा लोणकर, पुष्पा कनोजिया को सम्मानित किया गया। ललित आगवणे, रोहन कापसे, गिरीश पोटफोडे, नंदा पंडित, कल्याणी सराफ ने इस आयोजन में भाग लिया।
छात्राएं बनाती है राखी
बता दें कि राखी पर्व भाई बहन के स्नेह और उस परस्पर भरोसे को समर्पित है, जिसमें निश्स्वार्थ सुरक्षा का वचन दिया जाता है। इस त्योहार पर बहनें भाइयों के घर या भाई बहनों के घर जाते हैं। लेकिन, देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात लाखों जवानों को इस त्योहार पर भी अपने परिवार से दूर रहना होता है। ऐसे में इन जवानों के लिए हर साल स्कूली छात्र राखियां बनाती हैं। इन राखियों को छात्रों ने भारतीय सेना के जवानों के लिए तैयार किया है। छात्राओं का कहना है कि सीमा पर पहरा दे रहे जवानों के लिए राखी बनाई है, क्योंकि अपने घरों से दूर जवान हमारे देश की सेवा कर रहे हैं। भारतीय सेना की सलामती की कामना करते हुए राखियां भेंट की गई है। रक्षाबंधन पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात जवानों के हाथों में छात्राओं द्वारा भेजी गयी राखी सजेगी। जिसे रक्षाबंधन के अवसर पर सीमा पर तैनात जवानों तक भेजा जाएगा।
इसके अलावा पुणे के कई स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों द्वारा देश की सीमा पर तैनात जवानों को स्वनिर्मित राखियां और शुभ संदेश भेजे जा रहे हैं। पिछले 17 वर्षों से अभिनव एजुकेशन सोसायटी के आंबेगांव के इंग्लिश मीडियम स्कूल और जूनियर कॉलेज, प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्र इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं।
Sisters of pune sent more then 1 lakh rakhis for indian soldiers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














