बिबवेवाड़ी में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pune Sex Racket
सेक्स रेकेट
Published on
Updated on

पुणे:  पुणे (Pune) की बिबवेवाडी (Bibwewadi) स्थित एक बड़ी सोसाइटी में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पुलिस (Police) ने पर्दाफाश किया है। यहां से दो महिलाओं को छुड़ाया गया, साथ ही वैश्या व्यवसाय चलानेवाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) किया है। महेंद्र ज्ञानाराम प्रजापति (34), पांडुरंग लक्ष्मण शिंदे (46) गिरफ्तार किए गए एजेंट के नाम है। 

इस बारे में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बिबवेवाडी पुलिस थाने की जांच टीम के सहायक पुलिस निरीक्षक रजेश उसगांवकर को बिबवेवाडी स्थित रासकर पैलेस नाम की बड़ी सोसाइटी में चल रहे सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। इसके अनुसार पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक भेजकर इसकी पुष्टि की। उसके बाद छापा मारा गया। 

दो महिलाओं को छुड़ाया गया

वहां से दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। साथ ही दो एजेंट को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के समय 4 हजार रुपए, तीन मोबाइल, कंडोम के पैकेट साथ ही अन्य सामान जब्त किए गए। पीड़ित महिलाओं को हडपसर के रेस्क्यू फाऊंडेशन में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल, सहायक पुलिस आयुक्त राजेंद्र गलांडे, बिबवेवाडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील झावरे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) अनिता हिवरकर के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक राजेश उसगांवकर, उपनिरीक्षक प्रिया राजगुरू, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक दीपक मते, पुलिस अंमलदार श्रीकांत कुलकर्णी, सतीश मोरे, तानाजी सागर, महिला पुलिस सिपाही बागवान, परकाले के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com