-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- School Buses Welcome Tax Exemption One Lakh Private Buses Will Benefit
स्कूल बसों को टैक्स में छूट का स्वागत, एक लाख निजी बसों को होगा फायदा
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे: राज्य कैबिनेट की बैठक में स्कूली बसों (School Buses) के टैक्स माफ (Tax Exemption) करने का फैसला लिया गया। इस निर्णय के अनुसार स्कूल बसों को 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि के लिए वार्षिक कर से 100 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इस निर्णय का ट्रांसपोर्ट संगठनों (Transport Organizations) ने स्वागत किया है। सरकार के इस फैसले से राज्य में स्कूली छात्रों (School Students) को ले जाने वाले करीब एक लाख निजी बसों को फायदा होगा। ऐसा दावा महाराष्ट्र राज्य माल और यात्री परिवहन संगठन के अध्यक्ष बाबा शिंदे ने किया।
स्कूली बसों को टैक्स में छूट देने के निर्णय का स्वागत करते हुए बाबा शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में सभी संगठन पिछले एक साल से राज्य सरकार से राहत की मांग कर रहे थे। हम राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य में स्कूली छात्रों को ले जाने वाली करीब एक लाख निजी बसों को फायदा होगा। पिछले दो साल से स्कूल बस परिवहन की बसें पूरी तरह से बंद हैं। इसमें कुछ लोगों ने गलती से वाहन का इस्तेमाल न करने के लिए आवेदन (नॉन यूज) नहीं दिया है। लेकिन बसें पूरी तरह बंद हैं, ऐसा भी शिंदे ने कहा।
बिना शर्त दिलाएं रियायत
पुणे बस एंड कार ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन जुनवने ने इस फैसले पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि स्कूल-बस ओनर्स एसोसिएशन द्वारा इस विषय में लगातार प्रयास किया गया था। विशेष रूप से अनिल गर्ग और उनकी टीम द्वारा अच्छा फॉलोअप किया गया। इस फैसले से स्कूल बस चालकों और मालिकों को निश्चित तौर पर फायदा होगा। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि यह रियायत बिना शर्त दिलाएं।
सम्बंधित ख़बरें
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
शहर में पांच हजार से अधिक स्कूली बसें
पुणे शहर में स्कूली बच्चों को ले जाने वाली करीब साढ़े पांच हजार निजी बसें हैं और पिंपरी-चिंचवड़ में करीब तीन हजार ऐसी बसें हैं। केवल स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसों पर 100 रुपए प्रति सीट-प्रति वर्ष की दर से कर लगाया जा रहा है, और 50 सीटों वाली बस पर 5,000 रुपए प्रति वर्ष कर लगाया जाता है।
आईटी कंपनी के साथ ही अन्य पैकेज टूर वाहनों को छूट मिले
राज्य सरकार द्वारा फिलहाल सिर्फ स्कूल बसों को टैक्स में रियायतें दी गई हैं। हालांकि, अन्य पैकेज टूर और आईटी कंपनियों की गाड़ियां भी बंद हैं। वे भी बड़ी संकट में हैं। इसलिए उन वाहनों के लिए भी कर राहत, बैंक ऋण और बीमा मामलों में रियायत दिए जाने की मांग की जा रही है।
School buses welcome tax exemption one lakh private buses will benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













