- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Road Accident In Baramati Taluka Of Pune District 3 People Of The Same Family Died
पुणे जिले के बारामती तालुका में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे: पुणे जिले (Pune district) के बारामती तालुका (Baramati taluka) में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत (Death) हो गई। कार (Car) और ट्रैक्टर (Tractors) के बीच जोरदार भिड़ंत होने से यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें में दो महिला और एक युवक शामिल है। यह हादसा बारामती तालुका के मोरगांव के पास हुआ।
बारामती पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोरगांव के पास भंडारी परिवार सफर कर रहा था। तभी कार और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। अश्विनी श्रेणिक भंडारी, मिलिंद श्रेणिक भंडारी और कविता उदय शहा हादसे में मरने वालों के नाम हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार कार ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी जिससे हादसा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे जहरीली शराब कांड की जांच CID के हवाले, पुणे पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, क्या बेनकाब होगा बड़ा सिंडिकेट?
पुलिस सुनती तो जिंदा होता अक्षय…, पुणे जहरीली शराब कांड में फूटा पीड़ित परिवारों का गुस्सा, मिलीभगत के आरोप
इस केमिकल की मिलावट की वजह से जहरीली हुई शराब? पुणे में मृतकों के बढ़ते आंकड़ों से सकते में सरकार
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुणे आया था परिवार
इस भीषण सड़क हादसे में भंडारी ज्वैलर्स श्रेणिक भंडारी की पत्नी अश्विनी भंडारी और बेटा मिलिंद भंडारी की मौत हो गई। बारामती में तीनों की मौत से मातम छाया हुआ है। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल बिंदिया सुनील भंडारी को इलाज के लिए पुणे के जहांगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए पुणे आए थे। रात में कार्यक्रम खत्म कर वे बारामती वापस जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Road accident in baramati taluka of pune district 3 people of the same family died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के लिए वरुण धवन ने वसूली मोटी फीस, फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की फीस आई सामने
May 30, 2026 | 03:32 PMUP B.Ed प्रवेश परीक्षा कल, 68 केंद्रों पर 30 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम; जानें ये जरूरी गाइडलाइन
May 30, 2026 | 03:23 PMमहू में गोवंश अवशेष मिलने से तनाव, भाजपा विधायक उषा ठाकुर ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
May 30, 2026 | 03:15 PMTej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप की एंट्री, पवन सिंह और निरहुआ संग मचाएंगे गदर
May 30, 2026 | 03:13 PMएशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














