पुणे के सरकारी स्कूल के छात्रों ने बनाया बिना इंटरनेट के चलने वाला ऐप, अब दक्षिण कोरिया में करेंगे नाम रोशन

Pune Zila Parishad School students News: पुणे जिला परिषद स्कूल के छात्रों ने रोबोटेक्स नेशनल चैंपियनशिप 2026 में स्कोवेरा ऐप बनाया। अब दो छात्र दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Pune Students Selected For International Championship South Korea
पुणे जिला परिषद स्कूल के छात्रफोटो नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लोणीकंद स्कूल के दो छात्र का रोबोटेक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन

  • श्रीराज शिंदे और आरोही उजगरे दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

  • स्कोवेरा (Scovera) नामक एक ऐसा बहुभाषी ऐप विकसित किया है

  • स्कोवेरा ऐप बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अभिभावक-शिक्षक संवाद को सुगम बनाता है

Pune Students Selected For International Championship South Korea: पुणे जिला परिषद के ग्रामीण स्कूलों के विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, कोडिंग और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पुणे जिले का नाम रोशन किया है। रोबोटेक्स इंडिया नेशनल चैंपियनशिप 2026 में जिले के 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इनमें लोणीकंद और करेगांव जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में शानदार सफलता हासिल की। खास बात यह है कि लोणीकंद स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन दक्षिण कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

लोणीकंद स्कूल की दो टीमों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया

करेगांव जिला परिषद स्कूल के 56 विद्यार्थियों ने फियाट के सहयोग से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया इनमें छह विद्यार्थियों की दो टीमों ने टॉप-10 में जगह बनाई, जबकि तीन विद्यार्थियों की एक टीम टॉप-3 में पहुंची। वहीं, लोणीकंद स्कूल के 158 विद्यार्थियों ने झेडएस एसोसिएट्स के सहयोग से हिस्सा लिया। यहां 10 विद्यार्थियों की दो टीमों ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज और फोक रेस श्रेणियों में विशेष प्रदर्शन किया।

बिना इंटरनेट काम करने वाला ऐप बनाया

लोणीकंद स्कूल की छठी कक्षा के श्रीराज अभिजित शिंदे और सातवीं कक्षा की आरोही रामचंद्र उजगरे का चयन रोबोटेक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 नवंबर को दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में आयोजित होगी। दोनों विद्यार्थी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

स्कोवेरा ऐप कैसे काम करता है?

विद्यार्थियों ने 'स्कोवेरा' नामक बहुभाषी ऐप तैयार किया है, जो बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। इसके जरिए स्कूल में उपस्थिति, विद्यार्थियों की सुरक्षा, शैक्षणिक जानकारी और अभिभावक-शिक्षक संवाद को आसान बनाया जा सकेगा। इसके अलावा दोनों विद्यार्थी फोक रेस और गर्ल्स फायर फाइटिंग रोबोटिक्स स्पर्धाओं में भी हिस्सा लेंगे।

Pune Students Selected For International Championship South Korea
नंदुरबार की नर्मदा-ताप्ती लिंक परियोजना को 5,548 करोड़ की मंजूरी, 26,526 हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित

ग्रामीण स्कूलों में रोबोटिक्स, कोडिंग, AI शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा

पुणे जिला परिषद, शैक्षणिक संस्थाओं और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के सहयोग से ग्रामीण स्कूलों में रोबोटिक्स, कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

पुणे जिला परिषद उपाध्यक्ष विवेक वलसे-पाटील, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील और अध्यक्ष विरधवल जगदाळे ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा से ग्रामीण विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है।

- नवभारत लाइव के लिए पुणे से समीर सैय्यद की रिपोर्ट