हड़पसर-घोरपड़ी रेल लाइन कार्य, 3 और 4 अक्टूबर को पुणे मंडल की कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट

Pune Railway Mega Block: हड़पसर-घोरपड़ी तीसरी रेल लाइन के काम के चलते 3 और 4 अक्टूबर को पुणे से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और लंबी दूरी की गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं।
Hadapsar-Ghorpadi rail line work: Several Pune Division trains cancelled on October 3 and 4
पुणे रेलवे मेगा ब्लॉकसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Railway Mega Block Hadapsar Ghorpadi Line: हड़पसर-घोरपड़ी तीसरी रेल लाइन को परिचालन में लाने के लिए चल रहे मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक का असर 3 और 4 अक्टूबर को पुणे से गुजरने वाली रेल सेवाओं पर पड़ेगा।

पुणे मंडल ने दोनों दिनों के लिए ट्रेनों के परिचालन में बड़े बदलाव की घोषणा की है। इसके तहत कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि पुणे, दौंड, हड़पसर और लोनावला से चलने वाली कई सेवाएं रद्द रहेंगी।

कई ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन या प्रारंभ पुणे के बजाय खडकी, दौंड, जेजुरी, सातारा और शिवाजीनगर जैसे स्टेशनों से किया जाएगा। इससे यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने या आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है।

3 अक्टूबर को कई सेवाएं रद्द

3 अक्टूबर को पुणे-नागपुर, पुणे-सोलापुर, पुणे-बीड और पुणे-दौंड डेमू समेत करीब 13 ट्रेन सेवाएं रद्द रहेंगी। पुणे मंडल की ओर से यात्रियों को इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

Hadapsar-Ghorpadi rail line work: Several Pune Division trains cancelled on October 3 and 4
अंगूठा लगवाया पर नहीं दिया राशन! जलगांव के अमलनेर में निजी गोदाम से सरकारी अनाज जब्त; दो भाइयों पर केस दर्ज

4 अक्टूबर को भी प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

4 अक्टूबर को पुणे-सोलापुर, पुणे-नागपुर, पुणे-कोल्हापुर और पुणे-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस समेत कई सेवाएं रद्द रहेंगी। पुणे-मुंबई और पुणे-लोनावला रूट की कई सेवाओं पर भी इसका असर पड़ेगा। पुणे-लोनावला सेक्शन की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

लंबी दूरी की ट्रेनों के बदले गए रूट

इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें चेन्नई-एलटीटी, पुणे-हावड़ा, हावड़ा-पुणे, निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा और चंडीगढ़-यशवंतपुर जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनों के पुणे, लोनावला, दौंड और सांगली जैसे स्टेशनों पर निर्धारित ठहराव भी प्रभावित किए गए हैं।

Hadapsar-Ghorpadi rail line work: Several Pune Division trains cancelled on October 3 and 4
महाराष्ट्र में TET को लेकर शिक्षकों में नाराजगी, वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों ने मांगी अनिवार्यता में राहत

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचें

पुणे-दानापुर विशेष ट्रेन भी निर्धारित समय से कई घंटे देरी से चल सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले NTES या भारतीय रेल के आधिकारिक पूछताछ पोर्टल पर अपनी ट्रेन का संशोधित समय और परिचालन स्थिति जरूर जांच लें। इससे स्टेशन पर पहुंचने के बाद होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com