पानी कटौती की अटकलों के बीच पुणे मनपा का बड़ा कदम, जलसंपदा विभाग से मांगा 21.34 TMC पानी

PMC Water Supply Pune: पानी कटौती की अटकलों के बीच PMC ने जलसंपदा विभाग से वर्ष 2026-27 के लिए 21.34 TMC पानी का कोटा आरक्षित करने की मांग की है। बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए यह कदम उठाया गया।
pune municipal corporation demands 21 34 tmc water amid water cut
पुणे महानगरपालिका सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

PMC Demands 21.34 TMC Water: बढ़ती आबादी, पुणे मनपा सीमा के विस्तार और बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए पुणे महानगरपालिका ने जलसंपदा विभाग से शहर के लिए 21.34 टीएमसी पानी आरक्षित रखने की मांग की है। इस संबंध में मनपा ने विभाग को पत्र भेजकर आगामी वर्ष के लिए पानी का समुचित नियोजन करने का आग्रह किया है।

राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों में 10 प्रतिशत पानी कटौती की चर्चा के बीच पुणे में भी कटौती को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, मनपा के पानीपुरवठा विभाग प्रमुख नंदकुमार जगताप ने स्पष्ट किया कि फिलहाल पुणे में पानी कटौती लागू नहीं की गई है। सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश मनपा को नहीं मिला है।

pune municipal corporation demands 21 34 tmc water amid water cut
महाराष्ट्र विधान परिषद स्नातक चुनाव: बैलेट पेपर पर कैसे करें सही वोटिंग? जानिए अमान्य वोट से बचने के नियम

पुणे मनपा ने की 21.34 TMC पानी की मांग

पुणे मनपा ने वर्ष 2026-27 के लिए शहर की पानी की जरूरत का आकलन करते हुए 21.34 टीएमसी पानी की मांग दर्ज की है। मनपा ने अपना पानी बजट जलसंपदा विभाग को भेज दिया है, जबकि विभाग का वार्षिक पानी बजट अभी मनपा को प्राप्त नहीं हुआ है।

पणे मनपा सीमा में 2017 में 11 और 2021 में 23 गांव शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों में भी मनपा के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।नए क्षेत्रों और बढ़ती आबादी के कारण पानी की मांग बढ़ी है। ऐसे में उपलब्ध जलसाठे, शहर की जरूरत और अन्य जल उपयोग के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।

pune municipal corporation demands 21 34 tmc water amid water cut
पिंपरी भाजपा में अंतर्कलह थमाने पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, अनुशासनहीनता पर दी कड़ी चेतावनी

भविष्य में हो सकती है पानी की कमी

वर्तमान में खडकवासला बांध से मुठा दाहिने नहर में रबी मौसम के लिए पानी का आवर्तन जारी है। इसी के साथ संभावित एल नीनो प्रभाव के कारण बारिश में कमी या अनिश्चितता की आशंका भी जताई जा रही है। इससे भविष्य में जलसाठे पर दबाव बढ़ सकता है। इसे देखते हुए पुणे मनपा ने पहले से पानी सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।

जगताप के अनुसार, पुणे शहर में नियमित पानी आपूर्ति जारी है। सरकार की ओर से कटौती का आदेश मिलने के बाद मनपा आयुक्त और पार्टी नेताओं की बैठक में आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

नवभारत लाइव के लिये समीर सय्यद की रिपोर्ट

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com