पुणे म्हाडा दिवाली में निकालेगा 3000 हजार घरों का ड्रा

MHADA
File
Updated on

पुणे : पुणे शहर (Pune City) को शिक्षा के मायके के रूप में जाना जाता है। साथ ही बड़ा आईटी हब (IT Hub) होने के कारण देश भर से कई लोग नौकरी (Job) और पढ़ाई के लिए पुणे आते हैं। पुणे आए इन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। पुणे आए इन लोगों के लिए अपने घर का सपना अब साकार होने वाला है। अगर आप पुणे में घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड रीजनल डेवलपमेंट बोर्ड यानी पुणे म्हाडा (Pune MHADA) अब आवास के लिए नए अवसर प्रदान करने जा रहा है। दिवाली (Diwali) के मौके पर 3000 से अधिक घरों की लॉटरी (Lottery) निकाली जाएगी।

वर्तमान में कोरोना के कारण आम लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में पुणे म्हाडा ने मध्यम वर्ग और गरीबों के घर का सपना पूरा करने का एक बड़ा अवसर प्रदान किया है। म्हाडा द्वारा जनवरी 2020 में पिछले साल कोरोना काल के दौरान भी 5,657 घरों की लॉटरी निकाली थी। पुणे के लोगों के लिए यह एक बड़ी राहत थी। 

गुड़ी पड़वा पर निकली थी लॉटरी

लॉटरी उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार द्वारा निकाली गई थी। उसके बाद पहली बार गुड़ी पड़वा के मौके पर म्हाडा ने पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, सांगली, सोलापुर, सतारा और कोल्हापुर जिलों में 2500 घरों की लॉटरी निकाली थी। उसके बाद अब पुणे म्हाडा दिवाली के अवसर पर 3000 से अधिक घरों के लिए लॉटरी निकाल रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com