पुणे मेट्रो बीच रास्ते रुकी, 2 घंटे तक यात्रियों की परेशानी; येरवडा के पास आई तकनीकी खराबी

Pune Metro Technical Glitch: पुणे की वनाज-रामवाड़ी मेट्रो लाइन पर येरवडा के पास विद्युत प्रणाली में खराबी से ट्रेन रुक गई। करीब दो घंटे बाद दोपहर 1.35 बजे सेवा सामान्य हुई।
Pune Metro Power Supply Failure Two Hours
2 घंटे तक रस्ते में बंद पड़ी रही पुणे मेट्रो सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुणे मेट्रो के येरवडा स्टेशन के पास मेट्रो की विद्युत प्रणाली में खराबी।

  • करीब दो घंटे तक सेवा प्रभावित, एक ही ट्रैक पर चलीं ट्रेनें।

  • दोपहर 1.35 बजे सामान्य हुआ परिचालन, यात्रियों ने सूचना व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Pune Metro Power Supply Failure Two Hours: पुणे मेट्रो की वनाज-रामवाड़ी लाइन पर रविवार को येरवडा स्टेशन के पास विद्युत आपूर्ति प्रणाली में खराबी आने से ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। करीब दो घंटे तक सेवा प्रभावित रही। इस दौरान आरटीओ पुणे से रामवाड़ी के बीच एक ही ट्रैक पर दोनों दिशाओं में बारी-बारी से ट्रेनें चलाई गईं। दोपहर 1.35 बजे परिचालन सामान्य हुआ।

येरवडा के पास बीच रास्ते रुकी मेट्रो

पुणे मेट्रो की वनाज-रामवाड़ी लाइन पर रविवार को तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। येरवडा स्टेशन के पास चलती मेट्रो की विद्युत आपूर्ति प्रणाली में गड़बड़ी आने से ट्रेन बीच रास्ते में रुक गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही।

अचानक आई इस बाधा से ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर मेट्रो का इंतजार कर रहे लोग भी परेशान हुए। सेवा को पूरी तरह ठप होने से बचाने के लिए प्रशासन को वैकल्पिक परिचालन व्यवस्था लागू करनी पड़ी।

Pune Metro Power Supply Failure Two Hours
पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर रफ्तार का कहर: डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई बेकाबू कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

एक ही ट्रैक पर दोनों दिशाओं में चलीं ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह वनाज से रामवाड़ी की ओर जा रही मेट्रो सुबह 11.38 बजे येरवडा स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान ट्रेन की विद्युत आपूर्ति प्रणाली में तकनीकी खराबी आ गई। सूचना मिलते ही नियंत्रण कक्ष ने आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर ट्रेन को रोक दिया।

इसके बाद सुबह 11.55 बजे से आरटीओ पुणे और रामवाड़ी के बीच एक ही ट्रैक पर अप और डाउन दिशा में बारी-बारी से ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया। इस व्यवस्था से पूरे मार्ग पर मेट्रो सेवा बंद होने से बच गई, लेकिन ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ।

Pune Metro Power Supply Failure Two Hours
नागपुर में 95 हजार से अधिक ग्राहकों पर महावितरण का 238 करोड़ बकाया, अभय योजना में ब्याज-दंड पर मिलेगी 100% छूट

खराब ट्रेन हटाने में दो घंटे की मशक्कत

खराब ट्रेन को सुरक्षित तरीके से हटाना मेट्रो प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। तकनीकी टीम और कर्मचारियों ने ट्रेन को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया। इसके बाद ट्रैक खाली कराया गया और दोपहर 1.35 बजे ट्रैक नंबर दो पर दोनों दिशाओं में नियमित परिचालन बहाल कर दिया गया।

यात्रियों ने सूचना व्यवस्था पर उठाए सवाल

मेट्रो सेवा प्रभावित होने से यात्रियों का पूरा कार्यक्रम बिगड़ गया। यात्री सतीश साठे ने बताया कि ट्रेन बंद होने के बाद सेवा कब शुरू होगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही थी। उन्हें अंततः ऑटो रिक्शा से जाना पड़ा।

एक अन्य यात्री शुभम म्हेत्रे के अनुसार, वे कल्याणीनगर से शिवाजीनगर जा रहे थे। मेट्रो रुकने से स्टेशन पर भीड़ जमा हो गई और बाहर निकलने में भी परेशानी हुई। उन्होंने प्रशासन से समय पर सूचना और उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

मेट्रो प्रशासन का दावा है कि स्टेशनों पर समय-समय पर घोषणाएं कर यात्रियों को स्थिति की जानकारी दी गई। हालांकि, यात्रियों की शिकायत रही कि सेवा बहाल होने के संभावित समय को लेकर स्पष्ट सूचना नहीं मिली।

तकनीकी जांच के बाद पता चलेगा खराबी का कारण

पुणे मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी चंद्रशेखर तांबवेकर ने बताया कि संबंधित ट्रेन को डिपो में ले जाकर तकनीकी जांच की जाएगी। जांच के बाद ही विद्युत आपूर्ति प्रणाली में आई खराबी के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।