दिसंबर तक निपटाएं काम, मार्च में खुलेगी सड़क! पुणे के कात्रज-कोंढवा रोड पर मनपा आयुक्त का सख्त रुख

Pune Katraj Kondhwa Road Deadline: कात्रज-कोंढवा रोड का मौजूदा काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च 2027 में सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।
Pune Traffic Katraj Kondhwa Road Development Land Acquisition
कात्रज-कोंढवा रोड को दिसंबर 2026 की डेडलाइन, मार्च 2027 में खुलेगी सड़कसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Pune Traffic Katraj Kondhwa Road Development Land Acquisition: पुणे की लंबे समय से अधूरी कात्रज-कोंढवा रोड के काम को मनपा ने समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने मौजूदा 54 मीटर चौड़ी सड़क का काम दिसंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 में सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य है।

दिसंबर तक मौजूदा काम पूरा करने के निर्देश

पुणे के लंबे समय से अधूरी कात्रज-कोंढवा रोड के काम को लेकर पुणे मनपा प्रशासन ने अब स्पष्ट समय सीमा तय की है। मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने मंगलवार को सड़क और कात्रज चौक स्थित फ्लाईओवर के काम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़क का मौजूदा काम दिसंबर 2026 के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद मार्च 2027 में सड़क को पूरी तरह यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

54 मीटर चौड़ाई में फिलहाल काम

प्रस्तावित योजना के अनुसार सड़क की चौड़ाई 84 मीटर होनी है। हालांकि, जमीन अधिग्रहण नहीं होने के कारण फिलहाल 54 मीटर चौड़ाई में काम किया जा रहा है।

आयुक्त ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। सड़क चौड़ीकरण के लिए जरूरी 10 संपत्तियों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इन संपत्तियों को एक महीने के भीतर कब्जे में लेने का प्रयास किया जा रहा है।

Pune Traffic Katraj Kondhwa Road Development Land Acquisition
संभाजीनगर में किसानों का सहारा शिवसैनिक: प्रदीप जायसवाल की अपील; त्योहारों से पहले घर-घर पहुंचेगा राशन-कपड़ा

बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर हटेंगे

कात्रज-कोंढवा रोड पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर के रास्ते में आने वाले बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर बाधाएं दूर करने को कहा गया।

राजस सोसायटी के पास तैयार सर्विस रोड से फिलहाल यातायात डायवर्ट किया गया है, जिससे निर्माण कार्य को गति देने में मदद मिलेगी।

Pune Traffic Katraj Kondhwa Road Development Land Acquisition
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: किसानों से कर्ज वसूली पर तुरंत रोक, 10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा फीस माफ

फ्लाईओवर का काम भी दिसंबर तक

राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की कार्यकारी अभियंता श्रुति नाईक ने निरीक्षण के दौरान फ्लाईओवर का काम भी दिसंबर 2026 तक पूरा होने की जानकारी दी।

54 मीटर चौड़ी सड़क का काम पूरा होने के बाद शेष चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी रहेगी। पूरे प्रस्तावित सड़क विकास कार्य को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य योगेश टिलेकर, मनपा सभागृह नेता गणेश बिडकर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com