पुणे में एक और हिट एंड रन मामले से मचा हड़कंप, अज्ञात वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला

पुणे में बापोड़ी इलाके में पुलिसकर्मी साधन कोली और पीसी शिंदे रविवार आधी रात को बीट मार्शल के तौर पर गश्त दे रहे थे। इस दौरान उनकी टू व्हीलर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साधन कोली की मौत हो गई, जबकि शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Pune hit and run case unknown vehicle hit by two policemen
Published on
Updated on

पुणेः पुणे में पोर्शे कार हादसे के बाद एक ओर हिट एंड रन का मामला सामने आया है। पुराने पुणे-मुंबई हाईवे पर बापोड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला। इस हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा रविवार आधी रात के आसपास घटी है। इस हादसे के बाद इलाके में हडकंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी की पहचान समाधान कोली के रूप में हुई है। जबकि घायल का नाम पी सी शिंदे बताया जा रहा है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि साधन कोली और पीसी शिंदे रविवार आधी रात को बीट मार्शल के तौर पर गश्त दे रहे थे। इस दौरान उनकी टू व्हीलर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

मौके पर समाधान कोली की मौत

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही समाधान कोली की मौत हो गई। जबकि शिंदे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची। घायल पुलिसकर्मी शिंदे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साधन कोली के शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नागरिकों के सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

शहर में बढ़ रहे हिट एंड रन मामलों के बाद नागरिकों के सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है। इस घटना से पुलिस को भी झकझोर कर रख दिया है। जल्द से जल्द इस मामले की जांच की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों को पालन करने और सुरक्षा बनाए रखने का अनुरोध किया है।

BMW कार ने एक दुपहिया वाहन को मारी टक्कर

इससे पहले मुंबई के वर्ली इलाके में बीएमडब्ल्यू कार ने एक दुपहिया वाहन को टक्कर मारी दी, जिससे उस पर सवार एक कावेरी नखवा नामक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक राजेश शाह और उसमें सवार राजश्री राजेंद्रसिंह बिदावत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें हिरासत में लिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com