इश्क का खौफनाक अंत! प्रेमिका की हत्या कर पूरी रात शव के पास बैठा रहा इंजीनियर, सुबह पुलिस को किया फोन

इश्क का खौफनाक अंत! प्रेमिका की हत्या कर पूरी रात शव के पास बैठा रहा इंजीनियर, सुबह पुलिस को किया फोन
Breaking News Today LIVE
ब्रेकिंग न्यूज अपडेटफोटो (डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Pune Hinjewadi Murder: पुणे के आईटी हब हिंजवड़ी में प्रेम संबंधों के खौफनाक अंत का मामला सामने आया है। यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी पूरी रात प्रेमिका के शव के पास बैठा रहा। अगली सुबह उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों

मृतका की पहचान कोमल डहाके और आरोपी की पहचान शुभम ज्ञानेश्वर कालबांडे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पिछले दो से तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। शुभम हिंजवड़ी स्थित इन्फोसिस कंपनी में कार्यरत था, जबकि कोमल विप्रो में नौकरी करती थी। दोनों शादी करना चाहते थे और उनके रिश्ते को परिवारों की भी मंजूरी मिली हुई थी।

खबर अपडेट हो रही है।...