Pune Burger King Zepto Raid: पुणे शहर के हजारों लोग हर दिन जिस लोकप्रिय ठिकाने पर बर्गर खाने जाते हैं, उसके खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। एफडीए की टीम ने फूड और डिलीवरी कंपनियों पर शिकंजा कसते हुए प्रसिद्ध 'बर्गर किंग' और क्विक-कॉमर्स कंपनी 'जेप्टो' के गोडाउन पर छापेमारी की है।
इसके अलावा अन्य संस्थानों पर भी छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही पाए जाने के बाद प्रशासन ने दोनों ही के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं।
पुणे के कैंप इलाके में स्थित 'बर्गर किंग' आउटलेट पर हर दिन हजारों लोग बर्गर खाने आते हैं। एफडीए की टीम ने इस प्रसिद्ध आउटलेट पर अचानक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा से जुड़ी गंभीर त्रुटियां पाई गई। इसके अलावा आउटलेट में भारी गंदगी और अस्वच्छत्ता भी इस सख्त कार्रवाई की मुख्य वजह बनी।
खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए एफडीए ने 'बर्गर किंग कैंप' का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। बर्गर किंग के साथ ही एफडीए ने पुणे के लोहगांव इलाके में स्थित 'जेप्टो' के बड़े गोडाउन पर भी छापा मारा। गोडाउन में रेफ्रिजरेटेड और फ्रोजन खाद्य पदार्थों के भंडारण में भारी अनियमितता मिली।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता से खिलवाड़ करने वाले बड़े ब्रां घर एफडीए की इस सीधी और सख्त कार्रवाई से पुणे शहर के होटल, रेस्टोरेंट और ई-कॉमर्स फूड डिलीवरी सेक्टर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
फॉर्च्यून एंटरप्राइजेज (हॉटेल सयाजी) लोनावला, ता। मावल, जिला पुणे
डोमिनोज पिज्जा मलकापुर, कराड, सतारा
पिज्जा हट कराड, सतारा
हॉटेल चूल मटण नगर रोड, खांदवे नगर, लोहगांव, पुणे
सिम्पली साऊथ जय महाराष्ट्र चौक, भोसरी, पुणे
हॉटेल पवन ताराबाई पार्क, कोल्हापुर
राजेश चायनीज पंचमुखी मारुती रोड, सांगली