पुणे: एक 24 वर्षीय महिला ने गला घोंटकर की अपने दो बच्चों की हत्या, गिरफ्तार

crime
File Pic
Published on: 
Updated on: 

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में 24 वर्षीय एक युवती को गिरफ्तार (Arrested)  किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को पुणे के बाहरी इलाके में स्थित मुलशी में मजदूरों के शिविर के पास हुई। उन्होंने बताया कि महिला ने अपने दो साल के बेटे और साढ़े तीन साल की बेटी की हत्या कर दी। 

अधिकारी ने कहा कि हत्या का मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब मजदूरी करने वाला महिला का पति बुधवार दोपहर को खाना खाने घर आया और उसने अपनी पत्नी और बच्चे को नदारद पाया। अधिकारी ने कहा कि तलाश करने के बावजूद व्यक्ति को उसका परिवार नहीं मिला, तब उसने लोनावला में अपने रिश्तेदार को फोन किया। महिला को उसके भाई के घर पर पाया गया। 

अधिकारी ने कहा कि मजदूर शिविर के पास झाड़ी से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।