- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pavana Dam 97 98 Full 3521 Cusec Water Released Into River
पवना डैम 97.98% भरा, नदी में छोड़ा गया 3,521 क्यूसेक पानी, अलर्ट जारी
- Written By: प्रभाकर दुबे

File
पिंपरी: पिंपरी-चिंचवड समेत मावल तालुकावासियों की प्यास बुझाने वाला पवना बांध 97.98 फीसदी भर गया है। बांध क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात से बांध का जलस्तर बढ़ रहा है। इसलिए बीती रात से बांध से पवना नदी ( Pavana River) में पानी छोड़ा जा रहा है। फिलहाल 3,521 क्यूसेक पानी (पनबिजली से 1,400 क्यूसेक और 2,121 क्यूसेक बांध स्पिलवे के माध्यम से) नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे पवना नदी उफान पर आ गई है।
पवना बांध इलाके में पिछले रविवार से भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है। नतीजा यह रहा कि पांच दिनों में बांध में पानी का भंडारण 15 फीसदी बढ़ गया।
पानी की समस्या का समाधान हो गया
आज की तारीख में पवन बांध में कुल जल संग्रहण 97.98 प्रतिशत पहुंच गया है। इसलिए पिंपरी-चिंचवडकरों के साथ मावल वासियों की साल भर से चल रही पानी की समस्या का समाधान हो गया है। पवना बांध क्षेत्र में एक जून से अब तक 1,980 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश कल दिन भर भी जारी रही। दिन के दौरान जल संग्रहण में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। साथ ही रात में भी बारिश हो रही थी। इससे आज सुबह तक जल संग्रहण तीन प्रतिशत बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में गर्मी का 30 साल का रिकॉर्ड टूटा, तापमान 46.6 डिग्री के पार; धाम प्रकल्प में जलस्तर गिरने से संकट
पवना नदी प्रदूषण संकट: पिंपरी-चिंचवड़ की 146 सोसायटियों के STP बंद, कनेक्शन काटने की चेतावनी
महाराष्ट्र चुनाव: चिंचवड़ में ‘जगताप पैटर्न’, जगताप परिवार ने लगातार पांचवीं रिकॉर्ड जीत पर लगाई मुहर
पुणे में पानी की टंकी गिरने से अब तक 5 मजदूरों की हुई मौत, पुलिस ने कांट्रेक्टर के खिलाफ किया मामला दर्ज
ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील
सप्ताह भर से हो रही बारिश को देखते हुए रात से ही बांध से पवना नदी में पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। बिजली संयंत्र से रात में 1,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रात से ही स्पिलवे के माध्यम से भी पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया। कुल 3,521 क्यूसेक पानी जलविद्युत से 1,400 क्यूसेक और 2,121 क्यूसेक डैम स्पिलवे के माध्यम से नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे पवना नदी उफान पर बहने लगी है। बांध के नीचे की ओर के गांवों के ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। नदी के किनारे और उसके आसपास के सभी उपकरण और जानवरों को सुरक्षित रूप से ले जाया जाना चाहिए। जल संसाधन विभाग ने किसी तरह की आर्थिक या जान-माल की हानि नहीं हो इसके लिए सतर्कता बरतने और सहयोग करने की अपील की है।
Pavana dam 97 98 full 3521 cusec water released into river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 May 2026: विघ्नहर्ता गणेश की कृपा से इन 5 राशियों के कटेंगे कष्ट, जानें अपना भाग्य
May 05, 2026 | 12:29 AMक्या आप जानते हैं? बड़े मंगल पर शिवलिंग की पूजा से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, जानें क्या चढ़ाना है शुभ।
May 04, 2026 | 11:31 PMलोकतंत्र न कभी मरेगा, न हारेगा क्योंकि देश की जनता जीवित है, चुनाव परिणामों पर संजय राउत का बड़ा बयान
May 04, 2026 | 10:55 PMबंगाल में ढहा ममता का किला, तमिलनाडु में स्टालिन का पत्ता साफ; विपक्ष के लिए अब आगे की राह क्या?
May 04, 2026 | 10:55 PMApni Janm Tareekh: अपनी जन्म तारीख से खुद जानें करोड़पति बनने का सही समय, आजमाएं यह जादुई ट्रिक।
May 04, 2026 | 10:55 PMAdhik Maas: 17 मई से अधिकमास शुरू, भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान!
May 04, 2026 | 10:26 PMपायधुनी मौत मामला, बिरयानी और तरबूज को क्लीन चिट, अब मौत के पीछे मॉर्फिन का रहस्य
May 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














