सिंहगढ़ किले पर 'नो एंट्री', पर्यटकों को हुई निराशा

sinhagad fort
Updated on

पुणे: महाराष्ट्र में दिन-प्रतिदिन कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या बहुत तेजी से इजाफा हो रहा है। इस पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार ने राज्य में सख्त प्रतिबंध लागू किया है। वहीं पुणे (Pune) में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुणे में भी सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। इस कड़ी में सिंहगढ़ किले (Sinhagad Fort) पर भी लोगों की एंट्री बंद (No Entry) की गई है। पुणे वन विभाग (Pune Forest Department) के उपवनसंरक्षक राहुल पाटिल ने अगले आदेश तक लोगों को सिंहगढ़ किले पर जाने पर रोक लगा दी है।

बढ़ते कोरोना के पृष्ठभूमि में राज्य के पर्यटन स्थल को बंद किया गया है। इसके साथ ही पुणे वन विभाग की सीमा में आनेवाले सिंहगढ़ किले को पर्यटन के लिए बंद किया गया है। साथ ही अगली सूचना तक सिंहगढ़ बंद रहेगा। इसलिए लोग नीचे भीड़ न करें। साथ ही वीकेंड पर परिसर में पर्यटन का आयोजन न करें, किले पर पैदल और ट्रैफिक का रास्ता बंद रहेगा, ऐसी सूचना वन विभाग की ओर से दी गई है। 

फार्म हाउस, होटल चालकों को होगा नुकसान 

इस बीच, सिंहगढ़ पर लोगों के प्रवेशबंदी से पास के रेस्टोरेंट, फार्म हाउस, होटल चालकों को नुकसान झेलना पड़ेगा। पिछले कुछ दिनों में कोरोना का असर कम हुआ था तब पर्यटक किले पर आने लगे थे। इसके साथ ही पुणेकर शनिवार, रविवार के दिन सिंहगढ़ पर घूमने के लिए आते थे। इस पर अब रोक लगाई गई है। इसलिए अगली सूचना आने तक सिंहगढ़ किले पर लोगों के प्रवेश को बंद करने की जानकारी वन विभाग ने दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com