रेलवे ने नांदेड-पनवेल और नांदेड-हड़पसर एक्सप्रेस में 3-3 स्थायी कोच बढ़ाए, राज्यरानी में लगेंगे LHB कोच

Nanded Panvel Express Extra Coaches: रेलवे ने नांदेड-पनवेल और नांदेड-हड़पसर एक्सप्रेस में 3-3 स्थायी कोच बढ़ाए हैं। राज्यराणी एक्सप्रेस 4 नवंबर से आधुनिक LHB कोच के साथ चलेगी।
Nanded Panvel Express Extra Coaches
नांदेड-पनवेल और नांदेड-हड़पसर एक्सप्रेस में 3-3 स्थायी कोच बढ़ेप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on
Updated on

Nanded Hadapsar Pune Train Update: दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने मराठवाड़ा और नांदेड क्षेत्र के रेल यात्रियों को एक बड़ी राहत दी है। लंबे समय से की जा रही यात्रियों की मांग और ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नांदेड से मुंबई, पनवेल और हड़पसर (पुणे) की ओर चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों में स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है।

इसके अलावा, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई जाने वाली मशहूर राज्यरानी एक्सप्रेस को पारंपरिक ICF कोच से बदलकर आधुनिक और सुरक्षित LHB कोच से लैस करने की घोषणा की गई है।

नांदेड-पनवेल और नांदेड-हड़पसर एक्सप्रेस में 3-3 नए कोच जुड़े

दक्षिण मध्य रेलवे के नांदेड मंडल से संचालित होने वाली दो प्रमुख ट्रेनों नांदेड-पनवेल एक्सप्रेस और नांदेड-हड़पसर (पुणे) एक्सप्रेस में सीटों की मांग काफी अधिक रहती है। यात्रियों की सुविधा के लिए दोनों ट्रेनों की क्षमता 17 LHB कोच से बढ़ाकर अब कुल 20 LHB कोच कर दी गई है।

  • ट्रेन संख्या 17614/17613 नांदेड-पनवेल-नांदेड एक्सप्रेस: इस ट्रेन में एक 2nd AC (2A), एक 3rd AC (3A) और एक स्लीपर श्रेणी (SL) का स्थायी डिब्बा जोड़ा गया है। यह बदलाव हुजूर साहिब नांदेड से 22 सितंबर 2026 और पनवेल से 23 सितंबर 2026 से लागू होगा।

  • ट्रेन संख्या 17630/17629 नांदेड-हड़पसर-नांदेड एक्सप्रेस: इस ट्रेन में भी एक 2nd AC, एक 3rd AC और एक स्लीपर श्रेणी का कोच स्थायी रूप से बढ़ाया गया है। यह व्यवस्था नांदेड से 24 सितंबर 2026 और हड़पसर से 25 सितंबर 2026 से लागू होगी।

संशोधित संरचना के बाद दोनों ट्रेनों में 2 डिब्बे एसी सेकेंड क्लास, 6 डिब्बे एसी थर्ड क्लास, 6 डिब्बे स्लीपर क्लास, 4 जनरल डिब्बे, 1 एस.एल.आर. और 1 दिव्यांगजन/गार्ड कोच शामिल रहेंगे।

राज्यरानी एक्सप्रेस में 4 नवंबर से मिलेंगे आधुनिक LHB डिब्बे

नांदेड से छत्रपति शिवाजी ट्रर्मिनस मुंबई (CSMT) जाने वाले यात्रियों के लिए राज्यरानी एक्सप्रेस का सफर अब अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगा। ट्रेन संख्या 17611/17612 नांदेड-मुंबई-नांदेड राज्यरानी एक्सप्रेस के पुराने ICF कोच को हटाकर नए जमाने के एलएचबी (Linke Hofmann Busch) डिब्बे लगाए जा रहे हैं।

यह सुविधा नांदेड से 04 नवंबर 2026 और मुंबई CSMT से 05 नवंबर 2026 से लागू होगी। इस ट्रेन का संचालन 2 LHB रेक द्वारा किया जाएगा, जिसकी कुल संरचना 16 डिब्बों की होगी। इसमें 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 2 थर्ड एसी, 1 एसी चेयर कार, 5 स्लीपर (नॉन-एसी), 4 जनरल कोच, 1 दिव्यांगजन सह सेकंड सीटिंग कोच और 1 जनरेटर/ब्रेक वैन शामिल होंगे।

Nanded Panvel Express Extra Coaches
मुंबई का पहला मेट्रो-इंटीग्रेटेड फ्लाईओवर तैयार; 5.08 KM लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, दिसंबर 2026 से मिलेगी राहत

LHB कोच में क्या बदलेगा?

LHB यानी Linke Hofmann Busch (लिंके-होफमैन-बुश) कोच भारतीय रेलवे में आधुनिक यात्री कोच तकनीक का हिस्सा हैं। इनका डिजाइन यात्रा के दौरान बेहतर स्थिरता, आराम और सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया गया है। ये कोच आमतौर पर चमकीले लाल या मरून रंग के होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com