निजी बस कंपनियों को टक्कर देगी ST, बेड़े में शामिल होंगी 200 अत्याधुनिक वोल्वो बसें, परिवहन मंत्री की घोषणा

New ST Volvo Bus In Maharashtra: एसटी आरामदायक सफर के क्षेत्र में निजी बस ऑपरेटरों को टक्कर देने को तैयारी है। बेड़े में जल्द ही 200 अत्याधुनिक वातानुकूलित वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी।
Maharashtra ST Corporation's new air-conditioned Volvo bus and passenger amenities.
MSRTC की नई वोल्वो बस(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Transport Minister of Maharashtra Information: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल (एसटी) अब आरामदायक सफर के क्षेत्र में निजी बस ऑपरेटरों को टक्कर देने की तैयारी में है। एसटी के बेड़े में जल्द ही 200 अत्याधुनिक वातानुकूलित वोल्वो बसें शामिल की जाएंगी। परिवहन मंत्री तथा एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने यह जानकारी दी।

लंबी दूरी की यात्रा

मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि लंबी दूरी के सफर में बड़ी संख्या में यात्री अधिक किराया देकर निजी आराम बसों को प्राथमिकता देते हैं। एसी सुविधा, आरामदायक सीटें, कम यात्रा समय और रात के सफर में शयनयान जैसी सुविधाएं निजी बसों को आकर्षक बनाती हैं। इन्हीं यात्रियों को एसटी की ओर आकर्षित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस नई सेवा शुरू करने की तैयारी है। उनके मुताबिक, पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वोल्वो बसें एसटी के बेड़े में शामिल की जा रही हैं।

दिन में आरामदायक सफर, रात में शयनयान सुविधा

इनमें 170 सीटिंग क्षमता वाली और 30 शयनयान बसें होंगी। 250 किलोमीटर से अधिक दूरी और कम से कम 5 से 6 घंटे की यात्रा वाले मार्गों पर 45 सीटों वाली आरामदायक बसें चलाने की योजना है। वहीं, रात के लंबे सफर के लिए 30 या 45 शयनयान क्षमता वाली बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यात्रियों को दिन और रात के सफर के लिए अलग-अलग विकल्प मिल सकेंगे।

मोबाइल से बुकिंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आरक्षण

नई सेवा में डिजिटल बुकिंग पर खास जोर रहेगा। एसटी की आधिकारिक ऑनलाइन आरक्षण व्यवस्था के साथ निजी डिजिटल ट्रैवल प्लेटफॉर्म के जरिए भी टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। यात्री मोबाइल से बस का मार्ग, समय और उपलब्ध सीटों की जानकारी लेकर घर बैठे टिकट आरक्षित कर सकेंगे।

Maharashtra ST Corporation's new air-conditioned Volvo bus and passenger amenities.
Mumbai Voter List SIR: मुंबई में मतदाता सूची अपडेट के लिए SIR अभियान तेज, आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मांगा सहयोग

निजी संस्था संभालेगी हॉस्पिटैलिटी

नई वोल्वो बसों में यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए हॉस्पिटैलिटी सेवाओं के प्रबंधन में निजी संस्था की मदद ली जाएगी। स्वागत, स्वच्छता, यात्रियों को आवश्यक जानकारी और अन्य सुविधाओं के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी।

एसटी इन बसों के लिए महाराष्ट्र के साथ-साथ अंतरराज्यीय मार्गों का सर्वे करेगी। यात्री मांग, दूरी, यात्रा अवधि और आर्थिक व्यवहार्यता के आधार पर मार्ग तय किए जाएंगे। आधुनिक तकनीक, डिजिटल बुकिंग और बेहतर आतिथ्य सेवाओं के जरिए एसटी लंबी दूरी के सफर में अपनी सेवा को नया स्वरूप देने की तैयारी में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com