एमपीएससी राज्य सेवा पूर्व परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2,754 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र

Maharashtra Public Service Commission ने राज्य सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। 2,754 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हुए हैं।
maharashtra-mpsc-recruitment-reform-nipun-setu-portal
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

MPSC Rajyaseva Prelims 2025 Result: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राजपत्रित नागरी सेवा संयुक्त पूर्व परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर से कुल 2,754 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। केंद्रवार परिणाम में पुणे केंद्र से सर्वाधिक 1,113 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है।

इसके अलावा अहिल्यानगर से 155, कोल्हापुर से 148, छत्रपति संभाजीनगर से 134, सातारा से 124 और नाशिक से 118 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। अन्य जिलों में लातूर से 58, मुंबई (पश्चिम) से 28, नागपुर से 71, नांदेड से 76, नवी मुंबई से 62, सांगली से 88, सोलापुर से 66, ठाणे से 54 और यवतमाल से 21 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

परिणाम में देरी से नाराजगी

यह पूर्व परीक्षा 9 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परिणाम घोषित होने में हुई देरी को लेकर विद्यार्थियों में तीव्र नाराजगी देखी गई थी। कई अभ्यर्थियों ने समय पर परिणाम घोषित करने की मांग भी उठाई थी।

मुख्य परीक्षा के लिए सीमित समय

परिणाम देर से आने के कारण अब मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों के पास केवल 30 दिन का समय शेष है। ऐसे में चयनित उम्मीदवारों को कम समय में अधिक प्रभावी रणनीति बनाकर तैयारी करनी होगी।

आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा की तिथि और विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें और समय का सदुपयोग करते हुए तैयारी को अंतिम रूप दें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com